Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

भोपाल में नीलम पार्क बना सियासी अखाड़ा, दिग्विजय सिंह ने शिक्षा मंत्री को लगाया फोन, अनशन पर बैठे अभ्यर्थियों को दिया भरोसा

Bhopal Teacher Protest: भोपाल के नीलम पार्क में पिछले कई दिनों से धरने पर बैठे शिक्षक वर्ग 2 और 3 के अभ्यर्थियों के आंदोलन को कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का साथ मिला. पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आंदोलन स्थल पर पहुंचे और अभ्यर्थियों के समर्थन में खुद धरने पर बैठ गए. उन्होंने मौके से ही स्कूल शिक्षा मंत्री को फोन लगाकर आंदोलनकारियों की मांगों से अवगत कराया.

bhopal-teacher-recruitment-protest-neelam-park-digvijaya-singh-jitu-patwari-support

नीलम पार्क में शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों के प्रदर्शन को दिग्विजय सिंह ने दिया समर्थन (इमेज-Bharat Express)

Bhopal Teacher Protest: शिक्षक दिवस के मौके पर मध्यप्रदेश की सियासत एक अलग ही रंग में रंगी नजर आई. प्रदेश में शिक्षक भर्ती में पद वृद्धि की मांग को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में पिछले कई दिनों से धरने पर बैठे शिक्षक वर्ग 2 और 3 के अभ्यर्थियों के आंदोलन को कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का साथ मिला, जिसने इस मुद्दे को नई सियासी धार दे दी.

सबसे पहले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह आंदोलन स्थल पर पहुंचे और अभ्यर्थियों के समर्थन में खुद धरने पर बैठ गए. उन्होंने मौके से ही स्कूल शिक्षा मंत्री को फोन लगाकर आंदोलनकारियों की मांगों से अवगत कराया. इस पर शिक्षा मंत्री ने आंदोलनकारियों से जल्द चर्चा करने का आश्वासन दिया. इसके बाद दिग्विजय सिंह ने अनशन पर बैठे अभ्यर्थियों को समझाकर उनका अनशन तुड़वाया और भरोसा दिलाया कि वे खुद सरकार से इस मसले पर बात करेंगे, और जरूरत पड़ी तो दोबारा उनके साथ धरने पर भी बैठेंगे.

जीतू पटवारी ने भी दिया समर्थन

दिग्विजय सिंह के आंदोलन स्थल से रवाना होने के कुछ ही देर बाद पीसीसी चीफ जीतू पटवारी भी नीलम पार्क पहुंचे और शिक्षक अभ्यर्थियों को अपना समर्थन दिया. इस दौरान उन्होंने तीखे शब्दों में कहा कि शिक्षक दिवस के दिन इस तरह सड़क पर बैठना खुद शिक्षकों का अपमान है.

ये भी पढ़ें- ‘दोस्ती नहीं, स्थिरता की जरूरत’, 18वां BRICS सम्मेलन में क्या मोदी-शी मुलाकात से बदलेगी भारत-चीन रिश्तों की तस्वीर?

जीतू पटवारी ने प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था पर भी सीधा निशाना साधते हुए कहा कि मध्यप्रदेश में शिक्षकों की भारी कमी है और प्रदेश में करीब 3 लाख शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं, जिन्हें जल्द से जल्द भरा जाना चाहिए.

राज्य सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

इसी दौरान जीतू पटवारी ने राहुल गांधी के इंदौर में प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का भी जिक्र किया और राज्य सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार इस कार्यक्रम के लिए स्थान उपलब्ध नहीं करा रही है, जबकि राहुल गांधी खुद छात्रों की लड़ाई लड़ने मध्यप्रदेश आ रहे हैं. इस मौके पर जीतू पटवारी ने जेन जी यानी युवा पीढ़ी को भी राहुल गांधी के इस कार्यक्रम में शामिल होने का खुला आमंत्रण दिया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital