Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

सावन की पहली सोमवारी पर कटिहार में बड़ा हादसा, गंगा नदी में नहाने गए 4 श्रद्धालुओं की डूबने से मौत

Sawan 2023: जानकारी के मुताबिक, फिलहाल नदीं में डूबे चार लोगों में से तीन बाहर निकाल लिया गया है. हालांकि उनकी मौत हो चुकी है. वहीं एक शख्स के शव का पता नहीं चला है.

BIHAR

कटिहार में बड़ा हादसा

Bihar: आज सावन के महीने का पहला सोमवार है और बड़ी संख्या में श्रद्धालू गंगा में डूबकी लगाने के लिए पहुंचे हैं. ऐसे में बिहार के कटिहार में एक बड़ा हादसा हो गया है. यहां गंगा नदी में नहाने गए चार श्रद्धालुओं की डूबने से मौत हो गयी है. हालांकि इनमें से तीन लोगों की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई. दरअसल गंगा में नहाने गए जब ये श्रद्धालू डूबे थे तो कुछ स्थानीय लोगों ने तीन लोगों को बेहोशी की हालत में बाहर निकाल लिया था. जिसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन वहां उन्होंने दम तोड़ दिया.

ये हादसा बरारी प्रखंड के काढ़ा गोला गंगा घाट हुआ है. जब इन श्रद्धालुओं की डूबने की खबर सामने आयी तो नदी किनारे अफरातफरी मच गयी. इसी दौरान कुछ स्थानीय लोगों और मल्लाहों ने नदी में उन्हें बचाने के लिए छलांग लगा दी.

एक लापता, तीन लोगों की मौत

जानकारी के मुताबिक, फिलहाल नदीं में डूबे चार लोगों में से तीन बाहर निकाल लिया गया है. हालांकि उनकी मौत हो चुकी है. वहीं एक शख्स के शव का पता नहीं चला है. उसकी तलाश की जा रही है. बता दें कि सभी श्रद्धालु कटिहार के कोड़ा प्रखंड के खेरिया के रहने वाले हैं. वहीं खबरों के मुताबिक, डूबे हुए चौथे श्रद्धालु का शव भी मिल गया है.

यह भी पढ़ें-  Ayodhya: राम मंदिर निर्माण कार्य में आई तेजी, तीन गुना बढ़ाया गया वर्क फोर्स, 1600 मजदूर 24 घंटे शिफ्ट में कर रहे काम

पूजा के लिए आए थे सभी श्रद्धालू

सावन के पहले सोमवार के दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालू पूजा करने के लिए गंगा किनारे पहुंचे हैं. इसी तरह भी पूजा के लिए यहां आए थे, फिर उन्होंने गंगा में नहाने का फैसला लिया, लेकिन अचानक गहरे पानी में चले गए.  जिसके बाद इनके डूबने के बारे में लोगों को पता चला उन्होंने बचाने की कोशिश की, कुछ मल्लाह नदी में बचाने के लिए कूदे भी, लेकिन चारों की मौत हो गयी.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital