Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Maharashtra: गढ़चिरौली में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, चुनाव के बीच आईईडी से हमले की थी योजना

बम डिस्पोजल एंड डिफ्यूजिंग स्क्वॉड की टीम ने जब आईईडी को नष्ट करना शुरू किया, तो एक डिवाइस में विस्फोट हो गया. गनीमत रही कि इस दौरान टीम के सदस्यों को कोई नुकसान नहीं हुआ.

Maharashtra

आईईडी ब्लास्ट की साजिश नाकाम. (फोटो IANS)

Maharashtra Election: महाराष्ट्र विधानसभा चुनावों से पहले आतंकवादियों ने राज्य में सुरक्षा-व्यवस्था को चुनौती देने की एक बड़ी साजिश रची थी, जिसका खुलासा गढ़चिरौली पुलिस ने किया है.

IED ब्लास्ट की साजिश नाकाम

जानकारी के अनुसार, आतंकवादियों ने गढ़चिरौली के परलकोटा पुल को आईईडी से उड़ाने की योजना बनाई थी. इसके अलावा, वे सुरक्षाकर्मियों को पुल के साथ आईईडी से उड़ाने की थी.

तीन IED डिवाइस मिलीं

गढ़चिरौली पुलिस को सूचना मिली थी कि आतंकवादी परलकोटा पुल पर छिपाकर आईईडी प्लांट करने की योजना बना रहे हैं. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और बम डिस्पोजल एंड डिफ्यूजिंग स्क्वॉड की टीम को घटनास्थल पर भेजा. टीम ने पुल का निरीक्षण किया और वहां तीन आईईडी डिवाइस पाया.

यह भी पढ़ें- Naxal Encounter: छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में 5 नक्सली मारे गए, 2 जवान घायल

बम डिस्पोजल एंड डिफ्यूजिंग स्क्वॉड की टीम ने जब आईईडी को नष्ट करना शुरू किया, तो एक डिवाइस में विस्फोट हो गया. गनीमत रही कि इस दौरान टीम के सदस्यों को कोई नुकसान नहीं हुआ. इसके अलावा, दो आईईडी को सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया गया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital