Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Jammu Kashmir: पुंछ आतंकी हमले में हुआ बड़ा खुलासा, आतंकियों ने चीनी गोली का किया इस्तेमाल, जानिए कैसे ड्रैगन से जुड़े हैं तार ?

Jammu Kashmir: चीन ने इस गोली को आर्मर को भेदने के लिए बनाया गया है. इस गोली से किसी भी बख्तरबंद गाड़ी को आसानी से निशाना बनाया जा सकता है. 

पुंछ में सेना की गाड़ी में लगी भीषण आग

Poonch Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में बीते दिन गुरुवार को आतंकवादियों ने कायराना घटना को अंजाम को दिया था. आतंकियों के इस हमले में पांच जवान शहीद हो गए थे. इस हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े आतंकी संगठन पीपुल्स एंटी फासिस्ट फ्रंट (PAFF) ने ली है. सेना की ओर से बयान जारी कर बताया गया है कि आतंकियों ने राशन और ईधन ले जा रहे सैन्य वाहन को निशाना बनाया था. वहीं इस मामले में अब एक और बड़ा खुलासा किया है. मामले की जांच में इस आतंकी घटना का कनेक्शन चीन से जुड़ता हुआ नजर आ रहा है.

खबरों के मुताबिक, पुंछ आतंकी हमले में आतंकवादियों ने चीन में बनी गोलियों का इस्तेमाल किया था. जिसके बाद सेना और एनआईए (NIA) की टीम अब इस चीनी कनेक्शन की जांच करने में जुट गई हैं. चीन में बनी 7.62mm की गोलियों से इस आतंकी हमले को अंजाम दिया गया था. गोलीबारी में इस्तेमाल की गई चीनी गोलियां स्टील की बनी हुई थीं.

इस गोली को हल्के स्टील कोर से बनाया गया

दरअसल एके-47 में इस्तेमाल होने वाली 7.62mm×39mm सोवियत रूस में बनी थीं. 1956 में चीन ने इन गोलियों को अपग्रेड कर M43 स्टाइल के हिसाब से ढाल लिया. इस गोली को हल्के स्टील कोर से बनाया गया और कॉपर प्लेटेड स्टील जैकेट इस्तेमाल की जाने लगी. जिसके बाद चीन ने 1956 में ही मिलती-जुलती एक असाल्ट राइफल तैयार की जिसे टाइप 56 कहा जाता है. चीन इसका इस्तेमाल न कर इस राइफल को निर्यात ज्यादा करता है.

यह भी पढ़ें-  Delhi Metro में लड़की की इस हरकत से लोग हुए परेशान, DMRC ने जारी किया सार्वजनिक संदेश, Video Viral

क्यों होता है इस गोली का इस्तेमाल ?

चीन ने इस गोली को आर्मर को भेदने के लिए बनाया गया है. इस गोली से किसी भी बख्तरबंद गाड़ी को आसानी से निशाना बनाया जा सकता है.

कैसे हुआ था हमला ?

आतंकी हमले के बाद सेना की तरफ से बताया गया था कि आज लगभग दोपहर तीन बजे राजौरी सेक्टर में भीमबेर गली और पुंछ के बीच हाइवे से गुजर रहे सेना की गाड़ी में अज्ञात आतंकवादियों ने गोलीबारी की थी. इसी गोलीबारी से जवानों के ट्रक में आग लगा दी गई थी.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital