Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

बिहार में बड़ा हादसा: रोहतास में ट्रक और ऑटो की टक्कर में तीन की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

बिहार के रोहतास जिले के तिलौथू थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक अनियंत्रित ट्रक और ऑटो की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.

Edited by Vaibhav Gupta

बिहार के रोहतास जिले के तिलौथू थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक अनियंत्रित ट्रक और ऑटो की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.

घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है. पुलिस के अनुसार, यह हादसा तिलौथू-डेहरी मार्ग स्थित एक पेट्रोल पंप के निकट हुआ.

नियंत्रण खोने से हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, ट्रक डेहरी की ओर जा रहा था और ओवरलोडेड होने के कारण तिलौथू पेट्रोल पंप के पास वाहन से ड्राइवर का नियंत्रण खो गया और उसने ऑटो को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए. इस दुर्घटना में ऑटो पर सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया.

सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई और लोगों की मदद से सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया.

ये भी पढ़ें: बिहार में आधुनिक रेल कनेक्टिविटी के लिए बड़ी सौगात, 3 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का शुभारंभ

चिकित्सकों के अनुसार, घायल की हालत नाजुक है. वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

सारे मृतक एक ही परिवार से

पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है. सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जाते हैं. मृतकों की पहचान चितरंजन यादव उर्फ अंशु, सोनाक्षी कुमारी (10) और आयुष कुमार (8) के रूप में की गई है. सभी औरंगाबाद जिले के नबीनगर के रहने वाले थे.

नवरात्रि के सप्तमी के दिन हुए इस हादसे के बाद मृतकों के घर पर दशहरा की खुशी मातम में बदल गई है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. गांव में भी मातम पसर गया है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital