Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

बिहार में अगले 48 घंटे भारी! इन जिलों में होगी आफत की बारिश

बिहार में दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के सक्रिय होने से अगले 48 घंटों के दौरान भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी हुआ है. नवादा समेत 13 जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी.

Bihar Weather Alert IMD Issues Heavy Rain Warning For Patna And 13 Districts

Bihar Weather Alert: बिहार में मॉनसून एक बार फिर पूरी रफ्तार पकड़ने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राज्य के कई हिस्सों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए अगले 24 से 48 घंटों में मूसलाधार बारिश, तेज आंधी और आकाशीय बिजली गिरने की गंभीर चेतावनी जारी की है.

इन जिलों में होगी भारी बारिश

मौसम विभाग ने पटना, रोहतास, नवादा और कैमूर जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जहां बादलों के जमकर बरसने के आसार हैं. तेज हवाओं के साथ होने वाली इस बारिश से निचले इलाकों में जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या खड़ी हो सकती है.

इसके अलावा गया, औरंगाबाद, जहानाबाद, बक्सर, सारण, सिवान, वैशाली, समस्तीपुर और बेगूसराय समेत कुल 13 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में मध्यम से भारी बारिश के साथ-साथ मेघ गर्जन और बिजली कड़कने की पूरी संभावना जताई गई है.

किसानों के लिए सलाह

मौसम के कड़े तेवर को देखते हुए पटना जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है. राजधानी के निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति से निपटने के लिए ड्रेनेज पंपों की जांच शुरू कर दी गई है और आपातकालीन टीमोंको संवेदनशील इलाकों में तैनात कर दिया गया है.

वहीं, कृषि विभाग ने किसानों को विशेष सावधानी बरतने को कहा है. खेतों में खड़ी खरीफ फसलों को जलभराव के नुकसान से बचाने के लिए पानी की निकासी के तुरंत इंतजाम करने की सलाह दी गई है.

सावधानी बरतें और घर के अंदर रहें

मौसम विभाग ने लोगों से अपील की है कि आंधी-तूफान या बिजली कड़कने के दौरान पेड़ों और बिजली के खंभों के नीचे शरण न लें. जब तक बहुत जरूरी न हो, जलभराव वाले रास्तों पर सफर करने से बचें और मौसम के ताजा अपडेट्स पर नजर बनाए रखें.

ये भी पढ़ें: खनन में राजस्थान नंबर-1: 141 मेजर मिनरल ब्लॉकों की ई-नीलामी, देश में बनाया नया रिकॉर्ड

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital