बीजेपी सांसद अपराजिता सारंगी ने विदेशी दौरे से लौटकर भारत एक्सप्रेस के संवाददाता से खास बातचीत की. वे संजय झा की अगुवाई में जेडीयू सांसदों के साथ जापान, इंडोनेशिया, मलेशिया, दक्षिण कोरिया और सिंगापुर की यात्रा पर गई थीं. हालांकि, इस प्रतिनिधिमंडल के कई सदस्य देश लौट गए थे, लेकिन अपराजिता सारंगी ने अपनी यात्रा के अनुभव साझा किए.
उन्होंने बताया कि इस विदेशी दौरे में विभिन्न पार्टियों के सांसद शामिल थे, लेकिन सभी ने एकजुटता का परिचय दिया. उन्होंने कहा कि जिन देशों का दौरा किया, वहां के स्थानीय लोग और भारतीय मूल के नागरिक दोनों ने भारत के प्रति अपना समर्थन जताया. इसके अलावा, वहां के अधिकारी भी भारत की नीतियों और मुद्दों पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दे रहे थे.
अपराजिता सारंगी ने विपक्ष पर भी टिप्पणी की और कहा कि अगर विपक्ष देश के अंदर चल रहे ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर गलत बयानबाजी करता है, जबकि उनके ही सांसद विदेश में भारत के समर्थन में हैं, तो यह बिल्कुल अनुचित और शर्मनाक है. उन्होंने विपक्ष की विशेष सत्र बुलाने की मांग को भी बेकार करार दिया क्योंकि मानसून सत्र की तारीख पहले ही घोषित हो चुकी है और इसे समय से पहले आयोजित करना सही नहीं होगा.
ये भी पढ़ें: कृषि और ऊर्जा का संगम: शिवराज सिंह चौहान ने ‘नेशनल एग्रो-आरई समिट 2025’ को किया संबोधित
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



