देश

‘हिम्मत है तो उन्नाव से चुनाव लड़कर दिखाएं..’, राहुल-प्रियंका को साक्षी महाराज की खुली चुनौती

UP Politics: उत्तर प्रदेश में उन्नाव से भाजपा के फायर ब्रांड सांसद साक्षी महाराज ने प्रियंका और राहुल गांधी को खुली चुनौती दे डाली है. आज साक्षी महाराज ने दोनों को निशाने पर लेते हुए कहा, “इन भाई-बहन में हिम्मत है तो उन्नाव से चुनाव लड़कर दिखाएं.” साक्षी के बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

संवाददाता ने बताया कि उन्नाव में जनता को ‘सरैया वाटिका’ समर्पित करते हुए बीजेपी सांसद साक्षी महाराज ने कांग्रेस पर हमला बोला. जहां बीजेपी सांसद ने गांधी परिवार के भाई-बहन को चुनौती देते हुए कहा कि ‘प्रियंका गांधी या फिर राहुल गांधी किसी में भी हिम्मत हो, तो वह मुझसे उन्नाव में आकर चुनाव लड़ले.’ इस बयान में उन्‍होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव तथा पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी को खुली चुनौती दे दी.

साक्षी महाराज ने उन्नाव में कहा कि सरैया वाटिका को 62.49 लाख की लागत से तैयार किया गया है, जो कि अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है. ‘सरैया वाटिका’ के लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक पंकज गुप्ता और DM अपूर्वा दुबे भी मौजूद रहीं.

ये भी पढ़ें- ‘अखिलेश यादव नहीं हैं मुसलमानों के हितैषी’, आजम की सजा पर मौलाना रजवी ने दी विकल्प तलाशने की नसीहत, क्‍या सपा सुप्रीमो की बढ़ेंगी मश्किलें

कांग्रेस की अगुवाई में बने ‘इंडिया’ गठबंधन में खटास

बता दें कि केंद्र से मोदी सरकार को हटाने के लिए विपक्षी दलों ने इंडिया गठबंधन का बनाया है, जिसमें कांग्रेस, सपा, जदयू समेत 28 पार्टियां शामिल हैं. हालांकि, कुछ पार्टियों की कांग्रेस के साथ बन नहीं रही. लोकसभा चुनाव-2024 से पहले देश के पांच राज्यों में हो रहे विधानसभा चुनाव में सपा और कांग्रेस के बीच लगातार तकरार देखने को मिल रही है. मध्य प्रदेश में सीट बंटवारे को लेकर अखिलेश यादव कांग्रेस से नाराज नजर आ रहे हैं और लगातार कांग्रेस के खिलाफ बयानबाजी कर रहे हैं. वहीं, कांग्रेस की ओर से यूपी अध्यक्ष अजय राय ने कमान सम्भाल रखी है, दूसरी ओर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस नेता कमलनाथ भी अखिलेश को लेकर काफी-कुछ बोल चुके हैं. इससे इंडिया गठबंधन पर तलवार लटकती दिखाई दे रही है.

राजनीति के जानकारों का कहना है कि लोकसभा चुनाव तक यह इंडिया गठबंधन रहेगा भी या नहीं, इस पर संदेह है. भाजपा के साक्षी महाराज ने कांग्रेसी नेताओं के सामने खुली चुनौती दे दी है. लोकसभा चुनाव में अब कुछ ही महीने बचे हैं, ऐसे में सभी राजनीतिक दल अपनी-अपनी तैयारी में जुटे हैं.

  • भारत एक्सप्रेस
Archana Sharma

Recent Posts

सीमा पार से आ रही नशे की खेप, अनंतनाग में ताबड़तोड़ छापेमारी, 6 ड्रग तस्कर गिरफ्तार

Drug Smugglers Arrested Anantnag: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने सोमवार को बताया कि उन्होंने पिछले 24 घंटों…

17 minutes ago

51 लाख कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! EPFO का बड़ा ऐलान, अब 25,000 रुपये सैलरी वालों को भी मिलेगी पेंशन

EPFO Big News: EPFO ने पेंशन योजना (EPS) की अनिवार्य वेतन सीमा 15,000 रुपये से…

35 minutes ago

आरा के संदेश थाना के बैरक में गोली लगने से होमगार्ड जवान की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Ara Home Guard Jawan Death: भोजपुर जिले के संदेश थाना परिसर स्थित बैरक में रविवार…

36 minutes ago

Jantar Mantar अब नहीं रहा प्रोटेस्ट साइट, गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला; प्रदर्शन के लिए तय किए गए ये 3 नए स्थान

Jantar Mantar Protest Ban: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आंदोलनों और धरना-प्रदर्शनों का केंद्र रहे ऐतिहासिक…

47 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार भी जाएंगे, सरकार भी जाएगी!’ राहुल गांधी का तीखा प्रहार, दिल्ली सड़कों पर उतरा विपक्ष

Opposition Protest Delhi: इंडी गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले राहुल गांधी ने मुख्य…

1 hour ago