देश

UP: मदरसों की होगी जांच-पड़ताल, विदेशी फंडिंग और गलत काम की शिकायतें मिलने पर SIT गठित, योगी सरकार का बड़ा फैसला

UP Madarsa News Today: उत्तर प्रदेश में संचालित मदरसों को लेकर योगी सरकार ने पिछले दिनों सर्वे करवाया था. अब सरकार ने मदरसों के खिलाफ मिल रही शिकायतों को देखते हुए एक एसआईटी टीम गठित कर दी है. एसआईटी का गठन मदरसों के पास आ रहे बेहिसाब पैसे की शिकायतें मिलने पर किया गया है, प्रदेश में कुछ मदरसों को विदेश से फंडिंग मिलने की बात सामने आई थी.

मदरसों पर कराए गए सरकार के सर्वे से पता चला है कि प्रदेश में 16513 मान्यता प्राप्त मदरसे हैं. वहीं 8,500 गैर मान्यता प्राप्त मदरसे भी संचालित हैं, जिनको लेकर तमाम आरोप लगे हैं. संवाददाता ने बताया कि योगी सरकार ने एडीजी एटीएस मोहित अग्रवाल की अध्यक्षता में एसआईटी टीम का गठन किया है, जो कि जांच करेगी कि यूपी में संचालित मदरसों को विदेश से कितनी फंडिंग मिल रही है और इसका क्या दुरुपयोग किया जा रहा है.

एडीजी मोहित अग्रवाल की अध्यक्षता में बनी जांच टीम प्रदेश के मदरसों की एक-एक कर जांच करेगी और विदेशी फंडिंग व इसके इस्तेमाल को लेकर गहनता से पूछताछ करेगी और पता लगाने की कोशिश करेगी कि मदरसों को किस-किस देश से फंडिंग मिल रही है, इस तरह पैसा जुटाने का उद्देश्य क्या है और उस पैसे का इस्तेमाल किसलिए किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें- UP News: नवरात्र के मौके पर सीएम योगी ने मिशन महिला सारथी को दिखाई हरी झंडी, कंडक्टर से लेकर ड्राइवर तक होंगी महिलाएं

एसआईटी टीम में ये लोग हैं शामिल

सूत्रों के मुताबिक, एडीजी एटीएस मोहित अग्रवाल के साथ ही एसपी साइबर क्राइम डॉक्टर त्रिवेणी सिंह और अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के डायरेक्टर को भी टीम में शामिल किया गया है और सभी को यूपी के मदरसों में जारी विदेशी फंडिंग की जांच को लेकर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है.

नेपाल सीमा से सटे मदरसों पर गहरी नजर

पिछले दिनों यूपी के मदरसों के कराए गए सर्वे में सबसे अधिक बिना मान्यता के मदरसे नेपाल सीमा से सटे मिले हैं. बताया जा रहा है कि एसआईटी टीम की इन मदरसों पर गहरी नजर है. नेपाल सीमा से सटे जो मदरसे हैं, उस इलाके को संवेदनशील इलाके में रखा गया है. इन इलाकों में स्थित मदरसों की खास जांच की जाएगी. बता दें कि सर्वे के दौरान नेपाल सीमा से सटे मदरसों के बारे में बड़ी संख्या में लोगों ने शिकायत दर्ज कराई थी. इसी के बाद से योगी सरकार की नजर में इन मदरसों की गहनता से जांच कराए जाने को लेकर योजना बनाई जा रही थी. नतीजतन एसआईटी टीम का गठन कर दिया गया है जो कि इन मदरसों की पूरी छानबीन करेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

4 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

5 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

5 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

5 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

6 hours ago