मल्टीग्रेन रोटी खाने से वजन और ब्लड शुगर पर क्या पड़ेगा असर?
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
BJP National Convention Delhi: केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) का राष्ट्रीय अधिवेशन चल रहा है. इस अधिवेशन में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया. उन्होंने कहा— “भाइयों बहनों..भारतीय जनता पार्टी की सरकार के कार्यकाल में पिछले 10 सालों में 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने देश में गरीबी का स्तर कम किया है.”
भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता राजनाथ सिंह ने भाजपा की दो दिवसीय राष्ट्रीय परिषद की बैठक के दौरान कहा, “कांग्रेस यानी UPA सरकार के दौरान LED बल्ब 400 रुपए में मिलता था..जो अब 40-50 रुपए में मिल जाता है. हमारी सरकार के कार्यकाल में LED बल्ब लगभग 10 गुना सस्ता हुए हैं. नई तकनीक आई है, वो भी कम कीमतों में.”
दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित भाजपा की बड़ी बैठक में पीएम नरेंद्र मोदी भी शामिल हुए. इस दौरान वहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की मौजूदगी में ‘अबकी बार 400 पार’ और ‘मोदी है तो मुमकिन है..’ जैसे नारे लगाए. पीएम ने कार्यकर्ताओं से कहा- “हर बूथ पर पार्टी को 370 वोट बढ़ाने होंगे. 100 दिनों का जनसंपर्क अभियान चलाना है. भाजपा के पिछले 10 साल के कामों का भी प्रचार करना होगा.”
भाजपा के राष्ट्रीय अधिवेशन के बारे में एक भाजपाई नेता ने बताया कि इस अवसर पर भारत मंडपम में भारतीय जनता पार्टी के देशभर से 11 हजार 500 से ज्यादा पदाधिकारी जुटेंगे. राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की इस बैठक में लोकसभा चुनाव में जीत के लिए रोडमैप तैयार किया जाएगा. साथ ही बीते 10 साल की सत्ता के दौरान लिए गए पार्टी के बड़े और निर्णायक फैसलों पर प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया जाएगा. आज इस कार्यक्रम में जब पीएम नरेंद्र मोदी शामिल हुए तो पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शॉल पहनाकर उनका स्वागत किया.
AI Productivity Tools 2026: भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी को दूर करने के…
Navratri Special Recipe: नवरात्रि व्रत में बोरिंग साबूदाना खिचड़ी की जगह इस बार ट्राई करें…
Gold Price Today: इस हफ्ते सोने के दाम में 3,000 रुपए और चांदी की कीमत…
Ghaziabad Police Encounter: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद स्थित विजयनगर इलाके में पुलिस और बदमाशों के…
मौसम विभाग (IMD) ने 18 अक्टूबर को देश के कई राज्यों में भारी बारिश, आंधी…
France Protests: फ्रांस में महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ हुए देशव्यापी प्रदर्शनों ने हिंसक रूप…