Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

तलाकशुदा मुस्लिम महिलाएं CRPC धारा 125 के तहत भरण-पोषण का दावा करने की हकदार हैं या नहीं? इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा फैसला

सुप्रीम कोर्ट तलाकशुदा मुस्लिम महिलाओं से जुड़े एक अहम मामले पर फैसला सुनाएगा. यह सवाल उठता रहा है कि मुस्लिम पर्सनल लॉ से तलाकशुदा मुस्लिम महिलाओं को CrPC धारा 125 के तहत भरण-पोषण का दावा करने की हकदार हैं या नहीं

supreme court

सुप्रीम कोर्ट.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Supreme Court of India Cases: देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट तलाकशुदा मुस्लिम महिलाओं से जुड़े एक अहम मामले पर फैसला सुनाएगी. मुस्लिम पर्सनल लॉ से तलाकशुदा मुस्लिम महिलाओं को CrPC धारा 125 के तहत भरण-पोषण का दावा करने की हकदार हैं या नहीं, इस मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है.

सुप्रीम कोर्ट अपने फैसले में तय करेगा कि तलाकशुदा मुस्लिम महिला को CrPC के तहत गुजारा भत्ता मांग सकती है या नहीं. साथ ही सुप्रीम कोर्ट इस पर विचार करेगा कि इस तरह के मामलों मे CrPC प्रभावी होगी या मुस्लिम महिला (तलाक पर अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम,1986 लागू होगा.

Muslim Women

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस बीवी नागरत्ना की अध्यक्षता वाली बेंच ने मामले पर सुनवाई के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया. अब फैसला सुनाया जाना बाकी है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital