Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में एक घर में दर्दनाक हादसा हो गया. इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई. दरअसल यहां एक घर में अचानक आग लग गई. जिस समय से यह हादसा हुआ उस समय पूरा परिवार घर में सोया हुआ था. घर में आग लगने से एक महिला की मौत हो गई. जबकि महिला का पति और उसका बच्चे आग लगने की वजह से झुलस गए. उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि यह हादसा दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के पालम इलाके में मंगलवार की रात हुआ. इस हादसे में 48 साल की एक महिला की दम घुटने से मौत हो गई. उनके पति और बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
रात के दो बजे लगी घर में आग
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, पालम की गली नंबर 17 में रात करीब दो बजे जब घर में आग लगी तब परिवार सो रहा था. सूचना मिली तो मौके पर तीन दमकल की गाड़ियों को भेजा गया. तीन घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया.
दमकल कर्मियों ने महिला के शव को निकाला बाहर
दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के मुताबिक, रेनू गुप्ता नाम की एक महिला की इसमें मौत हो गई. जिनके शव को दमकल कर्मियों ने पड़ोसियों की मदद से उसके शव को बाहर निकाला. एक अधिकारी ने बताया कि जब उनके शव को बाहर निकाला गया तो उनका शव आधा जल चुका था. उनके पति पप्पू गुप्ता और उनके दो बेटों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
यह भी पढ़ें- Rajasthan Elections: “कोई माई का लाल नहीं…”, प्रत्याशी ने मौजूदा विधायक पर बोला हमला, चित्तौड़गढ़ में खुद से ही क्यों लड़ रही BJP?
शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी आग
घर में आग कैसे लगी इस बात की जांच शुरू कर दी गई है. फिलहाल ऐसा माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट होने के वजह से घर में आग लगी है. हालांकि आगे की जांच की जा रही है.
– भारत एक्सप्रेस
दिवाली पर बार-बार तेल डालने की झंझट खत्म! अपनाएं ये आसान वैक्स दीया हैक
दीवाली पर खिला-खिला निखार: ऐसे लगाएं ब्लश और पाएं परफेक्ट फेस्टिव लुक
दिवाली पर डायबिटीज मरीज न करें ये 5 गलतियां, वरना बिगड़ जाएगा ब्लड शुगर
सोते समय अचानक क्यों लगता है ऊंचाई से गिरने का झटका? जानें वजह
लौकी का जूस पीने के ये फायदे और बड़े खतरे जानते हैं आप?
Marigold Care Tips: गेंदे के पौधे को फूलों से भर देगा माली का यह सीक्रेट नुस्खा, जानें सही तरीका
बादाम खाने से उतर जाएगा चश्मे का नंबर? जानिए आंखों के लिए बादाम की सच्चाई
महंगे प्रोडक्ट्स को कहें बाय! घर पर आसानी से ऐसे बनाएं चुकंदर का हेयर मास्क
तनाव और एंग्जायटी से राहत के लिए अपनाएं 5 मिनट की टैपिंग तकनीक
गमले की मिट्टी है या नहीं उपजाऊ? इस एक राज से चलेगा पता
गले की खराश से लेकर पाचन तक, जानें कमाल की जड़ी-बूटी मुलेठी के फायदे
क्या तेजी से झड़ रहे हैं बाल? वजह हो सकती है थायरॉइड की समस्या
कमजोर बालों से हैं परेशान? आज ही खाएं ये चमत्कारी बीज
सुबह का नाश्ता छोड़ना सही या गलत? जानें ब्लड शुगर और वजन पर इसका असर
करी पत्ता रहेगा हमेशा हरा-भरा और घना! माली ने बताया रसोई के ‘सफेद घोल’ का जादू
जिंदगी में सबकुछ अच्छा है फिर भी खालीपन? ऐसे बढ़ाएं मानसिक ऊर्जा
सुबह उठते ही मोबाइल स्क्रॉलिंग: दिल की सेहत पर भारी पड़ सकती है यह आदत
दशहरे पर क्यों पूजते हैं शमी का पेड़? जानें इसका ‘सोने’ से खास कनेक्शन
Maha Navami Special: कुकर में झटपट बनाएं कंजक वाले मसालेदार काले चने
हील्स पहनने का शौक? रीढ़ की हड्डी और हिप्स को हो सकता है बड़ा नुकसान
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.