Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Haryana: ट्यूशन से लौट रही थी 10वीं की छात्रा, बीच रास्ते से किया अगवा, फिर चाकू से रेत दिया गला, हाईवे पर फेंका शव

Haryana: परिजनों ने बताया कि नाबालिग लड़की दसवीं कक्षा की छात्रा थी, वह रोजाना ट्यूशन पढ़ने के लिए मोहल्ला नई आबादी में जाती थी. मंगलवार को भी वह घर से ट्यूशन पर गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी.

CRIME (1)

नाबालिग लड़की की गला रेत कर हत्या (फोटो प्रतीकात्मक)

Haryana: हरियाणा के रेवाड़ी से एक दर्दनाक घटना सामने आई है यहां एक नाबालिग लड़की की गला रेतकर हत्या कर दी गई. नाबालिग की हत्या करने के बाद उसके शव को अपराधी हाई-वे पर फेंक कर चले गए. बुधवार शाम को पुलिस ने शव को बरामद किया है. नाबालिग की हत्या के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. नाबालिग मंगलवार की शाम से लापता थी और परिजनों ने बुधवार की सुबह शहर थाना में शिकायत देकर अपहरण का मामला दर्ज कराया था. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया है.

हरियाणा के रेवाड़ी शहर के एक मोहल्ला की रहने वाली नाबालिग की अज्ञात ने चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी. हत्या करने के बाद शव को रोहतक-बावल हाईवे पर रामगढ़ चौक के निकट फेंक दिया.

नाबालिग लड़की की गर्दन पर मिले चाकू के निशान

पुलिस ने बताया कि बुधवार देर शाम करीब आठ बजे सूचना मिली थी कि एनएच-352 पर रामगढ़ चौक निकट एक लड़की का शव पड़ा हु़आ है. सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे को जांच पड़ताल शुरू कर दी. लड़की की गर्दन पर चाकू से निशान मिले हैं. पुलिस ने जांच शुरू की  तो शव की शिनाख्त शहर के एक मोहल्ला की रहने वाली 15 साल की नाबालिग के रूप में हुई. सूचना के बाद रात को लड़की के परिजन भी मौके पर पहुंचे.

ये भी पढ़ें-    India Today And C-Voter Survey: सर्वे में सीएम योगी की लोकप्रियता का बढ़ा ग्राफ, अखिलेश यादव और मायावती को लगा तगड़ा झटका, जानें सर्वे के आंकड़े

ट्यूशन पढ़ने गई थी, वापस नहीं लौटी

परिजनों ने बताया कि नाबालिग लड़की दसवीं कक्षा की छात्रा थी, वह रोजाना ट्यूशन पढ़ने के लिए मोहल्ला नई आबादी में जाती थी. मंगलवार को भी वह घर से ट्यूशन पर गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी थी. जिसके बाद छात्रा के नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश भी की. एक जगह लगे सीसीटीवी कैमरे में शाम के समय नाबालिग घर लौटती हुई दिखाई दी. जिसके बाद फिर वह नहीं दिखी. परिजनों ने बुधवार की सुबह शहर थाना में शिकायत देकर अपहरण का मामला दर्ज कराया था. माना जा रहा कि अपहरण करने के बाद नाबालिग की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital