Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

‘BJP के एजेंडे में सिर्फ राहुल गांधी!’…पोस्टर विवाद पर भड़की कांग्रेस, राम मंदिर चंदा और पेपर लीक पर भी घेरा

कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने राहुल गांधी के गुमशुदा के पोस्टर लगाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधा है.

कांग्रेस सांसद मनोज कुमार ने राहुल गांधी को लेकर लगाए गए ‘गुमशुदा’ पोस्टरों पर बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बीजेपी नेता दिन-रात राहुल गांधी का नाम लेते रहते हैं, जिससे साफ है कि उनके राजनीतिक एजेंडे में कांग्रेस नेता बने हुए हैं.

मनोज कुमार ने तंज कसते हुए यह भी कहा कि अगर ऐसे पोस्टर लगाने ही हैं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर भी लगाए जाने चाहिए, क्योंकि वह भी अक्सर देश में मौजूद नहीं रहते. उन्होंने दावा किया कि राहुल गांधी की विदेश यात्राओं को लेकर बेवजह सवाल उठाए जाते हैं, जबकि उन्हें छिपाना या नजरअंदाज करना संभव नहीं है.

उन्होंने आगे कहा कि ऐसे पोस्टरों पर पैसा खर्च करना व्यर्थ है. इसके बजाय देश के असली मुद्दों (महंगाई, पेट्रोल-डीजल) की बढ़ती कीमतें, और अन्य समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए. उन्होंने राम मंदिर चंदा विवाद और पेपर लीक जैसे मामलों का भी जिक्र करते हुए बीजेपी पर पलटवार किया.

यूसीसी बिल पर कांग्रेस की राय

पश्चिम बंगाल में प्रस्तावित यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लेकर भी कांग्रेस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. मनोज कुमार का कहना है कि किसी भी कानून को लागू करने से पहले उस पर गंभीर चर्चा होनी चाहिए. उन्होंने सुझाव दिया कि सिर्फ संसद ही नहीं, बल्कि जनता की राय भी ली जानी चाहिए.

उनके मुताबिक, सरकार कई बार जल्दबाज़ी में कानून लेकर आती है, लेकिन बाद में उनके नतीजे उम्मीद के मुताबिक नहीं होते. इसलिए इस तरह के संवेदनशील मुद्दों पर व्यापक विचार-विमर्श जरूरी है.

बीजेपी नेतृत्व पर कांग्रेस का हमला

आंध्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वी. गुरुनाधम ने बीजेपी के नए नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि बीजेपी के नए अध्यक्ष नितिन नवीन कांग्रेस के खिलाफ लगातार तीखे बयान दे रहे हैं, लेकिन उनके आरोप अब तक साबित नहीं हो पाए हैं.

गुरुनाधम ने यह भी कहा कि पिछले 12 सालों से केंद्र में बीजेपी की सरकार है, लेकिन कांग्रेस या उसके नेताओं पर लगाए गए बड़े आरोपों के समर्थन में कोई ठोस सबूत सामने नहीं आए हैं. ऐसे में कांग्रेस को भ्रष्टाचार से जोड़ना गलत है.

राम मंदिर चंदा विवाद पर भी सियासत

इसी बीच राम मंदिर चंदा को लेकर चल रहे विवाद पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने भी कड़ा बयान दिया है. उन्होंने दावा किया कि इस मुद्दे को लेकर देश के कई हिस्सों में लोगों में नाराज़गी है. उनके अनुसार, कुछ जगहों पर बीजेपी कार्यकर्ताओं के खिलाफ विरोध भी देखने को मिल रहा है.

अजय राय ने यहां तक कहा कि आने वाले समय में गांवों में इस मुद्दे को लेकर विरोध और बढ़ सकता है, यहां तक कि सामाजिक बहिष्कार जैसे कदम भी उठाए जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- ‘Hello..मैं रागा का सचिव’, राहुल गांधी के नाम पर ठगी, कैसे लुट गए हरियाणा के कांग्रेस नेता?

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital