Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

मणिपुर हिंसा के पीड़ितों से मुलाकात करेंगे राहुल गांधी, अब तक 100 से ज्यादा लोगों की हो चुकी है मौत

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बृहस्पतिवार से मणिपुर के अपने दो दिवसीय दौरे पर जातीय हिंसा के कारण विस्थापित हुए लोगों से राहत शिविरों में मुलाकात करेंगे.

राहुल गांधी,नेता कांग्रेस (फोटो ट्विटर)

Edited by

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बृहस्पतिवार से मणिपुर के अपने दो दिवसीय दौरे पर जातीय हिंसा के कारण विस्थापित हुए लोगों से राहत शिविरों में मुलाकात करेंगे. इस दौरान वह नागरिक संगठनों से बातचीत भी करेंगे. पार्टी के अधिकारियों ने यह जानकारी दी. मणिपुर में तीन मई को शुरू हुई हिंसा के बाद से यह कांग्रेस नेता का पूर्वोत्तर के इस राज्य का पहला दौरा है.

विस्थापितों से मुलाकात करेंगे राहुल गांधी

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बुधवार को कहा, इंफाल पहुंचने के बाद राहुल गांधी चूड़ाचांदपुर जिले जाएंगे, जहां वह राहत शिविरों का दौरा करेंगे. इसके बाद वह विष्णुपुर जिले में मोइरांग जाएंगे और विस्थापित लोगों से बातचीत करेंगे. उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी शुक्रवार को इंफाल में राहत शिविरों का दौरा करेंगे और बाद में कुछ नागरिक संगठनों से बातचीत करेंगे. मणिपुर में इस साल मई में जातीय संघर्ष शुरू होने के बाद से 300 से अधिक राहत शिविरों में करीब 50,000 लोग रह रहे हैं.

यह भी पढ़ें- टाइटन पनडुब्बी हादसे में मरने वाले अरबपतियों के शव बरामद, पहचानना हुआ मुश्किल

अब तक 100 से ज्यादा लोगों की मौत

गौरतलब है कि मणिपुर में मैतेई और कुकी समुदाय के बीच मई की शुरुआत में भड़की जातीय हिंसा में 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. मणिपुर में अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मैतेई समुदाय की मांग के विरोध में तीन मई को पर्वतीय जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के आयोजन के बाद झड़पें शुरू हुई थीं. मणिपुर की 53 प्रतिशत आबादी मैतेई समुदाय की है और यह मुख्य रूप से इंफाल घाटी में रहती है. वहीं, नगा और कुकी जैसे आदिवासी समुदायों की आबादी 40 प्रतिशत है और यह मुख्य रूप से पर्वतीय जिलों में रहती है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital