Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

I.N.D.I.A. में फूट की खबरों के बीच दिल्ली में CM केजरीवाल से मिले कांग्रेस अध्यक्ष खरगे, झारखंड के CM संग भी हुई बैठक

दिल्ली में केजरीवाल और मल्लिकार्जुन खरगे ने मुलाकात की. खरगे झारखंड के CM चंपई से भी मिले. जहां कांग्रेस अध्यक्ष के आवास पर नेताओं के बीच आगामी लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग और कांग्रेस के नाराज विधायकों को लेकर चर्चा हुई.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल की बैठक

India Alliance Partners Meeting: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बीच आज बैठक हुई. दोनों नेताओं ने दिल्ली में कांग्रेस लीडर अभिषेक मनु सिंघवी के आवास पर मुलाकात की. उनकी बैठक का एक वीडियो सामने आया है, हालांकि उनकी बातचीत के बारे में अभी ब्यौरा नहीं मिला है.

न्यूज एजेंसी ANI ने आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस पार्टी के नेताओं की मुलाकात की वीडियो साझा की है, जिसमें दोनों पार्टियों के नेता मुस्कराते हुए नजर आ रहे हैं. इससे पहले भी उनके बीच मुलाकातें होती रही हैं. जनवरी महीने में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर CM अरविंद केजरीवाल की बैठक हुई थी. उस बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और आप नेता राघव चड्ढा भी मौजूद थे. तब कहा गया कि यह बैठक संभवतः दिल्ली सहित अन्य प्रदेशों में सीट शेयरिंग को फाइनल टच देने के लिए हुई थी. इसके अलावा कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक के आवास पर भी आम आदमी पार्टी (AAP) के नेताओं की बैठक हुई थी. उस बैठक के बाद नेताओं का कहना था कि सबकुछ सही तरीके से चल रहा है.

मल्लिकार्जुन खरगे झारखंड के CM चंपई से भी मिले

आज रविवार को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से भी मुलाकात हुई. बताया जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच लोकसभा चुनाव में सीट शेयरिंग और कांग्रेस के नाराज विधायकों को लेकर चर्चा हुई. इससे पहले शीट शेयरिंग के मुद्दे को लेकर मुकुल वासनिक के आवास पर भी बैठक हुई. उस बैठक में कांग्रेस के प्रभारी गुलाम अहमद मीर, कांग्रेस नेता मुकुल वासनिक, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर मौजूद रहे. वहीं, सत्तारूढ़ पार्टी झामुमो की ओर से विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, झामुमो के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य और विनोद पांडे मौजूद रहे. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात के बाद सीएम चंपई सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार के सामने कोई संकट नहीं है.

यह भी पढ़िए— स्वामी प्रसाद मौर्य के बाद एक और कद्दावर नेता से अखिलेश को झटका, सलीम इकबाल शेरवानी ने दिया इस्तीफा



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital