देश

“हम ऐसे देश में नहीं रह रहे हैं जहां कानून का शासन नहीं”, जामा मस्जिद के पास पार्कों पर कब्जे को लेकर HC की MCD को फटकार

Delhi: दिल्ली हाई कोर्ट ने जामा मस्जिद के पास सार्वजनिक पार्कों को अपने कब्जे में न लेने पर एमसीडी को फटकार लगाई है. कोर्ट ने दिल्ली एमसीडी को साफ निर्देश दिए हैं कि जामा मस्जिद के पास वाले पार्कों को अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश दिया है. कार्यकारी चीफ जस्टिस मनमोहन की अध्यक्षता वाली बेंच ने एमसीडी को पार्कों को मुक्त करने के लिए उचित कदम उठाने के लिए कहा है. कोर्ट ने कहा कि अगर आपको इसके लिए मदद की जरुरत है तो आप दिल्ली पुलिस की सहायता ले सकते हैं.

दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि सार्वजनिक पार्कों का संरक्षण जरूरी है और एमसीडी जैसी अथॉरिटी उन पर अपना कब्जा नहीं खो सकती. कोर्ट ने एमसीडी को फटकार लगाते हुए कहा था कि हम ऐसे देश में नहीं रह रहे हैं जहां कानून का शासन नहीं है.

‘नॉर्थ पार्क और साउथ पार्क पर कब्जा नहीं’

सुनवाई के दौरान MCD के वकील ने कोर्ट को बताया कि जामा मस्जिद से सटे सार्वजनिक नॉर्थ पार्क और साउथ पार्क पर उसका कब्ज़ा नहीं हैं. इसके अलावा जिन पार्कों पर ताला लगा हुआ है उन पर कथित कौर मस्जिद के अधिकारियों का कब्जा है. एमसीडी के वकील ने कोर्ट को आगे बताया कि DDA ने 2007 में जामा मस्जिद के आसपास पार्कों का कब्जा एमसीडी को सौंप दिया था, लेकिन हमारे अधिकरियों को नॉर्थ पार्क और साउथ पार्क में प्रवेश करने से रोका गया था.

MCD के वकील ने कोर्ट को बताया कि हाल ही में उनको अधिकरियों को साउथ पार्क में प्रवेश की अनुमति दी गई थी और पार्क का रखरखाव अब एमसीडी द्वारा किया जा रहा है, जबकि नॉर्थ पार्क पर अभी भी ताला लगा हुआ है और यह जामा मस्जिद अधिकारियों के कब्जे में है.

चार हफ्ते के अंदर स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश

एमसीडी के वकील की बतों पर कोर्ट ने कहा कि अभी हमें बताया गया कि मस्जिद के पास के नॉर्थ पार्क और साउथ पार्क सार्वजनिक होने के बावजूद पर भी उनका इस पर कब्जा नहीं है. अब अदालत एमसीडी को कानून के अनुसार कार्रवाई करने का निर्देश देती है. यदि कोई पुलिस सहायता मांगी जाती है, तो वह नागरिक प्राधिकरण को प्रदान की जाएगी. इसके अलावा कोर्ट ने MCD को चार हफ्ते के अंदर स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है. वहीं मामले की सुनवाई अब 21 दिसंबर को मामले की अगली सुनवाई होगी.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

3 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

3 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

4 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

4 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

5 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

5 hours ago