मल्टीग्रेन रोटी खाने से वजन और ब्लड शुगर पर क्या पड़ेगा असर?
मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में मतदान खत्म
Assembly Elections: छत्तीसगढ़ में दूसरे चरण और मध्यप्रदेश में मतदान समाप्त हो चुका है. पूरे दिन वोटिंग बूथ पर लोगों की लंबी-लंबी कतारें देखीं गईं. लोगों ने भी लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया. शाम 5 बजे छत्तीसगढ़ में दूसरे फेज में 67 फीसदी मतदान हुआ तो वहीं मध्यप्रदेश में 5 बजे तक 71.11 प्रतिशत मतदान हुआ.
एमपी में विधानसभा की सभी 230 सीट पर मतदान हुआ. वहीं छत्तीसगढ़ की दूसरे चरण में 70 सीटों पर मतदान हुआ. बता दें प्रदेश 20 सीटों पर मतदान पहले चरण में किया गया था.
छत्तीसगढ़ में जहां आज का मतदान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उनके डिप्टी टीएस सिंह देव समेत आठ राज्य मंत्रियों जैसे राजनीतिक दिग्गजों के भाग्य का फैसला करेगा. वहीं, मध्य प्रदेश में कमलनाथ और दिग्विजय सिंह जैसे कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का राजनीतिक भविष्य दांव पर है. सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत भाजपा के केंद्रीय मंत्रियों के लिए भी यह चुनाव अहम है. बीजेपी ने केंद्रीय मंत्रियों समेत 7 सासंदों को मैदान में उतारा था. दोनों राज्यों की लिए वोटों की गिनती 3 दिसंबर 2023 को की जाएगी.
मध्यप्रदेश के मुरैना में मतदान के दौरान दिमनी विधानसभा क्षेत्र में पथराव और झड़प की खबर सामने आई. वहां एसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि, “अभी पुष्टि नहीं हुई है कि क्या हुआ है. यहां दोनों तरफ के घरों के बीच किसी बात को लेकर कुछ विवाद है. अनावश्यक तरीके से माहौल खराब करने की कोशिश कुछ लोगों के द्वारा की जा रही है. हम जब यहां आए तब यहां कुछ लोग खड़े थे जो हमें देखकर भाग गए। यहां घरों की सर्च भी की जाएगी. हमारा प्रयास है कि शांतिपूर्ण मतदान चलता रहे.”
AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…
कोलकाता पूजा पंडाल हादसे पर पीएम मोदी और अमित शाह ने जताया दुख. PMNRF से…
AIIA foundation day decade achievements 37 lakh patients: अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के 10…
मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…
ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…
Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…