Bharat Express DD Free Dish

Delhi Fire: दिल्ली के करमपुरा में मोती नगर थाने के पास एक फैक्ट्री में लगी आग, दमकल की 27 गाड़ियां मौके पर मौजूद

दिल्ली के करमपुरा इलाके में मोती नगर थाने के पास एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है.

Delhi Fire

फोटो-ANI

Edited by Nitish Pandey

Delhi Fire: दिल्ली के करमपुरा इलाके में मोती नगर थाने के पास स्थित एक फैक्ट्री में देर रात भीषण आग लग गई. सूचना मिलते ही दमकल की 27 गाड़ियों मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है. हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है. वहीं, हादसे में अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है.

ये भी पढ़ें: Haridwar News: गंगा में डूबा IIT का छात्र, कैमरे में कैद हुई हादसे की दर्दनाक तस्वीर

दिल्ली अग्निशमन सेवा के डीओ अशोक कुमार जायसवाल ने बताया कि हमें गलत सूचना मिली थी आग करमपूरा में नहीं रामारोड इंडस्ट्रियल एरिया में आग लगी है. 11:40 पर आग लगी थी. आग को फैलने से रोका गया है, लेकिन अब तक आग बुझी नहीं है. किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. आग बुझाने का काम जारी है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read