चलते समय पैरों और अंगूठे में दर्द? जानें क्या है वजह
इजरायली दूतावास के पास धमाके की खबर
Israel Embassy Blast: दिल्ली में इजरायली दूतावास के पीछे प्लॉट में धमाके की खबर सामने आई है. जानकारी मिलते ही दिल्ली पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है. अधिकारियों ने बताया है कि मंगलवार शाम दिल्ली स्थित इजरायली दूतावास के पास विस्फोट की खबर मिली है. यह दूतावास दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके स्थित है. वहीं दिल्ली फायर सर्विसेज के निदेशक अतुल गर्ग ने कहा कि, ”अभी तक घटनास्थल पर कुछ भी नहीं मिला है.”
दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों के मुताबिक, विस्फोट की सूचना शाम 5 बजकर 47 मिनट आई थी. यह कॉल दिल्ली पुलिस के पीसीआर से ट्रांसफर की गई थी, जानकारी के मुताबिक, पुलिस और अग्निशमन विभाग के अधिकारी मौके पर हैं और तलाशी अभियान जारी है. इसके अलावा दिल्ली पुलिस की क्राइम यूनिट भी मौके पर पहुंच चुकी है और जांच कर रही है.
वहीं दिल्ली फायर सर्विसेज के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया, ”अभी तक घटनास्थल पर कुछ भी नहीं मिला है.” इसके अलावा दिल्ली पुलिस की जांच में अभी कुछ सामने नहीं आया है और न ही कोई विस्फोटक मिला है. लेकिन तलाशी अभियान अभी भी जारी है. नई दिल्ली में इज़राइल दूतावास की तरफ से कहा गया है कि हम पुष्टि कर सकते हैं कि शाम 5:10 बजे के आसपास दूतावास के नजदीक एक विस्फोट हुआ था. दिल्ली पुलिस और सुरक्षा दल अभी भी स्थिति की जांच कर रहे हैं.
वहीं एक प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि यह धमाका शाम 5 बजे के आसपास हुआ, मैं अपनी ड्यूटी पर था और एक तेज आवाज सुनी. जब मैं बाहर आया, तो मैंने एक पेड़ के पास से धुआं निकलते देखा. मैंने बस इतना ही देखा. पुलिस ने मेरा बयान ले लिया है.
BrahMos Missile Deal: भारत ने नौसेना के युद्धपोतों के लिए ब्रह्मोस मिसाइल सिस्टम के आधुनिक…
Punjab News: पंजाब में खुद को PCS अफसर और कुंवारी बताकर शादी करने वाली महिला…
PM Modi 25 Years in Public Life: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन के 25…
Kriti Sanon news: बॉलीवुड एक्ट्रेस कुति सेनन ने करीना कपूर खान के शो 'वॉट वुमन…
EPS Service Record: नौकरी बदलने पर PF निकालने के बाद भी EPS सर्विस रिकॉर्ड जोड़ना…
भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली…