Delhi-NCR Cold Wave: दिल्ली-एनसीआर में जमाने वाली ठंड और लगातार चल रही शीतलहर का असर बना हुआ है. मौसम विभाग (IMD) ने अनुमान जताया है कि दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में शीतलहर का दौर अभी और चलेगा. 7 और 8 जनवरी के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. आज दिल्ली का न्यूनतम तापमान करीब 6 डिग्री और अधिकतम 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. दिनभर बादल छाए रहने और ठंडी हवाएं चलने की संभावना है. हिमाचल से आ रही बर्फीली हवाओं ने उत्तर भारत को जमा दिया है. इसी वजह से नोएडा में 8वीं तक के स्कूलों को 10 जनवरी तक बंद कर दिया गया है.
दिल्ली का AQI अब भी खराब
ठंड के बीच दिल्ली की हवा में थोड़ी सुधार जरूर हुआ है लेकिन प्रदूषण का स्तर अभी भी खतरनाक बना हुआ है. कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार दर्ज किया गया है.
कुछ जगहों का हाल इस तरह है-
- सैदपुर – 166
- पूसा – 351
- आरके पुरम – 344
- मथुरा रोड – 252
- रोहिणी – 329
- बवाना – 200
- सोनिया विहार – 323
- अलीपुर – 290
- नार्थ कैंपस, डीयू – 297
- एनसीईटी द्वारका – 142
- IIT दिल्ली – 282
- आईजीआई एयरपोर्ट – 248
पहाड़ों में बर्फबारी का अनुमान
मौसम विभाग ने लद्दाख, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में हल्की बर्फबारी की संभावना जताई है. एक नया पश्चिमी विक्षोभ इन इलाकों को प्रभावित कर रहा है, जिससे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो रही है.
ये भी पढ़ें-तुर्कमान गेट पर आधी रात बुलडोजर कार्रवाई, तनाव का माहौल, छोड़े गए आसू गैस के गोले
हिमाचल में ठंड और कोहरे का अलर्ट
शिमला, कुफरी और मनाली जैसे टूरिस्ट स्थलों पर इस बार शुरुआत में मौसम सूखा रहा लेकिन अब तापमान गिरने की संभावना है. शिमला और मनाली के मुख्य शहरों में अभी ज्यादा बर्फ नहीं गिरी है जबकि कुल्लू और लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों जैसे रोहतांग पास पर हल्की बर्फबारी हो चुकी है. हिमाचल की निचली पहाड़ियों, खासकर मंडी और बिलासपुर में 8 जनवरी तक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
