Bharat Express DD Free Dish

तुर्कमान गेट पर आधी रात बुलडोजर कार्रवाई, तनाव का माहौल, छोड़े गए आसू गैस के गोले

Delhi Bulldozer Action: दिल्ली के तुर्कमान गेट स्थित रामलीला मैदान के पास फैज ए इलाही मस्जिद के आसपास 7 जनवरी की आधी रात अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई हुई.

Delhi Bulldozer Action: दिल्ली के तुर्कमान गेट स्थित रामलीला मैदान के पास फैज ए इलाही मस्जिद के आसपास 7 जनवरी तड़के अवैध अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई हुई. करीब 10 बुलडोजर इस काम में लगे थे. कार्रवाई शुरू होते ही इलाके में तनाव फैल गया. मस्जिद के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और नारेबाजी करने लगे. पुलिस ने सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी और लोगों को रोकने की कोशिश की.

भीड़ ने नारे लगाए नारे

तुर्कमान गेट की तरफ बैरिकेडिंग के खिलाफ भीड़ ने नारे लगाए और बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की. पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर उपद्रवियों को पीछे हटाया. इस दौरान पत्थरबाजी भी हुई, जिसके बाद हालात बिगड़ गए.

पुलिस का सख्त रुख

ज्वाइंट सीपी मधुर वर्मा ने कहा कि कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर की गई है. उपद्रव करने वालों की पहचान फुटेज से की जाएगी और उनके खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे. उन्होंने बताया कि उपद्रवियों में ज्यादातर बाहरी लोग थे जिन्हें भी नहीं छोड़ा जाएगा.

आंसू गैस और ड्रोन से निगरानी

पथराव बढ़ने पर पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले और गैस बुलेट छोड़े. धमाकों जैसी आवाज से पूरा इलाका गूंज उठा. रैपिड एक्शन फोर्स भी मौके पर पहुंची और पत्थरबाजी करने वालों को हटाया. इस दौरान दिल्ली पुलिस ने ड्रोन कैमरे से इलाके की निगरानी की.

ये भी पढ़ें- “नफरत की प्रयोगशाला नहीं बनेगा JNU”, देर रात नारेबाजी के लिए छात्रों पर प्रशासन सख्तद

दिसंबर में एमसीडी ने रामलीला मैदान से अवैध अतिक्रमण हटाने और अनधिकृत वाणिज्यिक गतिविधियों पर रोक लगाने का आदेश दिया था. जांच में पाया गया कि सरकारी जमीन पर मस्जिद जैसे ढांचे का निर्माण किया गया था जो अनुमोदित नक्शे में नहीं था. साथ ही बारात घर का इस्तेमाल निजी आयोजनों के लिए हो रहा था. दिल्ली हाई कोर्ट ने मस्जिद से सटे दवा और बारात घर को अवैध घोषित किया था. इसी आदेश के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बना हुआ है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read