Bharat Express DD Free Dish

दिल्ली में भीषण आग! रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास झुग्गी बस्ती हुई खाक, 24 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू

Delhi Rithala Slum Fire Incident: दिल्ली के रिठाला में एक झुग्गी बस्ती में शुक्रवार की देर रात भयानक आग लग गई. जिसमें सैकड़ों झुग्गियां जलकर खाक हो गईं. इस आगलगी में कई लोगों के घायल होने की खबर है.

Delhi Rithala Slum Fire Incident

Delhi Rithala Slum Fire Incident: दिल्ली के रिठाला में एक झुग्गी बस्ती में शुक्रवार की देर रात भयानक आग लग गई. जिसमें सैकड़ों झुग्गियां जलकर खाक हो गईं. इस आगलगी में कई लोगों के घायल होने की खबर है. आग लगने की सूचना मिलते ही मौके पर दर्जनों दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गईं. इस दुर्घटना में सैकड़ों लोग बेघर हो गए हैं.

जानकारी के मुताबिक हादसा रोहिणी के रिठाला मेट्रो स्टेशन के पास हुआ. जहां 100 से ज्यादा झुग्गियां बनी हुई हैं. झुग्गी बस्ती के पास ही प्लास्टिक कबाड़ का काम होता है. इसलिए वहां पर भारी मात्रा में प्लास्टिक के सामान भी रखे हुए थे. तभी अज्ञात कारणों से झुग्गी बस्ती में आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धर लिया. आग इतनी तेज थी कि कुछ ही समय में पूरी बस्ती को अपनी चपेट में ले ली.

24 दमकल गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

झुग्गी बस्ती में आग की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस, दमकल, कैट्स एम्बुलेंस, TPDDL,समेत तमात सम्बंधित एजेंसियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गईं. जानकारी के मुताबिक देर रात 1:30 बजे तक यहां करीब 24 दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी रहीं.

आग के विकराल रूप धरने का सबसे बड़ा कारण वहां रखे प्लास्टिक को बताया जा रहा है. जिसकी वजह से आग काफी तेजी से फैल गई. जिसकी चपेट में 100 से ज्यादा झुग्गियां आ गई. इससे पहले भी यहां आग लगने की घटना सामने आ चुकी है.

ये भी पढ़ें- G20 समिट का बहिष्कार! ट्रंप ने दक्षिण अफ्रीका में होने वाले सम्मेलन में अमेरिकी अधिकारियों को न भेजने की घोषणा की, बताई ये वजह

कई लोग हुए लापता

बताया जा रहा है कि इस आगलगी की घटना में कई लोग घायल हो गए हैं. जिन्हें तुरंत एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल पहुंचाया गया. वहीं इस इस दुर्घटना में कई लोग लापता हो गए हैं. जिनकी खोजबीन की जा रही है.

कई स्थानीय निवासियों और चश्मदीदों ने बताया कि ये सभी झुग्गियां पूरी तरह से अवैध हैं. यहां पर जो प्लास्टिक का काम होता है वो भी पूरी तरह से अवैध है. इसमें पहले भी आग लगने की घटना सामने आ चुकी है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read