Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

सुप्रीम कोर्ट में उठी लखनऊ के अकबर नगर में LDA की कार्रवाई को चुनौती देने वाली याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग

लखनऊ के अकबर नगर में LDA की कार्यवाई को चुनौती देने वाली याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट के सामने मामले को उठाया गया.

Supreme Court

सुप्रीम कोर्ट.

Lucknow News: लखनऊ के अकबर नगर में LDA की कार्रवाई को चुनौती देने वाली याचिका पर जल्द सुनवाई की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट के सामने मामले को उठाया गया. जस्टिस संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली बेंच में लखनऊ बेंच के आदेश को चुनौती देते हुए दाखिल की गई याचिका पर जल्दी सुनवाई की मांग करते हुए कहा गया सोमवार को इलाहाबाद हाई कोर्ट का आदेश आने के कुछ ही मिनट के बाद LDA ने अपनी कार्रवाई शुरू कर दिया.

LDA की कार्रवाई पर जल्द सुनवाई की मांग

जस्टिस संजीव खन्ना ने कहा कि इस मामले की फाइल भी हमारे पास नहीं है बिना फाइल के हम मामले पर सुनवाई कैसे कर सकते हैं?आप रजिस्ट्रार जनरल के पास mention करिए और फिर दो बजे इस मामले को दोबारा मेंशन करिए फिर देखते हैं. दरअसल लखनऊ के अकबरनगर में कमर्शियल प्लाट के 24 मालिकों के अवैध निर्माण गिराए जाने पर रोक लगाने से इंकार करने के इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच के फैसले को सुप्रीम कोर्ट मे चुनौती दी गई है.

ये भी पढ़ें:माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स का उड़ीसा दौरा, CM नवीन पटनायक से करेंगे मुलाकात; किसानों से जुड़े कार्यक्रमों में लेंगे भाग

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest