Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

दिल्ली के हुमायूं के मकबरे में बड़ा हादसा, चीख-पुकार के बीच NDRF का रेस्क्यू जारी

Humayun Tomb Accident: दिल्ली के हुमायूं मकबरे में गुंबद ढहने से कई लोग मलबे में दब गए, राहत और बचाव कार्य जारी है और अब तक 11 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है.

Humayun Tomb Accident

हुमायूं के मकबरे में बड़ा हादसा

Humayun Tomb Accident: दिल्ली के ऐतिहासिक हुमायूं के मकबरे में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया. मकबरे के गुंबद का एक हिस्सा अचानक ढह गया, जिससे कई लोग मलबे के नीचे दब गए. इस घटना की सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य तेजी से शुरू कर दिए गए. स्थानीय प्रशासन, एनडीआरएफ और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और फंसे लोगों को निकालने के प्रयास कर रही हैं.

बचाव कार्य जारी

बचाव कार्य में एनडीआरएफ की टीम, पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी शामिल हैं. अब तक 11 लोगों को मलबे से सुरक्षित निकालकर अस्पताल भेजा गया है. स्थानीय प्रशासन ने ट्रैफिक को डायवर्ट कर दिया है ताकि बचाव कार्य निर्बाध रूप से चल सके. फिलहाल फंसे लोगों को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं.

हुमायूं का मकबरा

हुमायूं का मकबरा (Humayun Tomb) एक ऐतिहासिक स्मारक है, जो 16वीं सदी के मध्य में बना था. यह पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है. फिलहाल हादसे की वजह का पता लगाने के लिए सर्वे शुरू हो चुका है. स्थानीय प्रशासन और फायर सर्विस लोगों से सुरक्षा के लिहाज से उस इलाके से दूर रहने की अपील कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: इस्तीफे के बाद कहां हैं जगदीप धनखड़? आखिर चल गया पता; जानिए ठिकाना

आधिकारियों की प्रतिक्रिया

दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार, शाम 4:30 बजे के आसपास हुमायूं के मकबरे (Humayun Tomb) को लेकर आपातकालीन कॉल मिली, जिसके बाद पांच दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया. पीएमओ और दिल्ली सरकार भी इस घटना पर नजर बनाए हुए हैं. राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital