दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश.
शुक्रवार की सुबह दिल्ली- एनसीआर में धूल भरी आंधी आने के बाद तेज बारिश शुरू हो गई. जिससे राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में जलभराव और यातायात बाधित हुआ. वहीं खराब मौसम की वजह से दिल्ली एयरपोर्ट पर कुछ उड़ानें प्रभावित हुई हैं.
उड़ानें प्रभावित
एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि “दिल्ली में खराब मौसम की स्थिति और आंधी के कारण, दिल्ली एयरपोर्ट पर कुछ उड़ानें प्रभावित हुई हैं. हमारी ऑन-ग्राउंड टीमें सभी हितधारकों के साथ मिलकर काम कर रही हैं ताकि यात्रियों को सहज और कुशल अनुभव मिल सके. यात्रियों से अनुरोध है कि वे उड़ान की अद्यतन जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें,” दिल्ली एयरपोर्ट ने एक्स पर पोस्ट की गई एक एडवाइजरी में कहा.
राष्ट्रीय राजधानी के खानपुर से प्राप्त तस्वीरों में वाहन घुटनों तक पानी में चलते हुए दिखाई दे रहे हैं.
40 से ज्यादा फ्लाइट्स को डाइवर्ट किया गया
मौसम की वजह से 40 से ज्यादा फ्लाइट्स को डाइवर्ट किया गया है जबकि 100 के आसपास फ्लाइट्स डिले हैं. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राजधानी दिल्ली के लिए रेड अलर्ट जारी किया है.
मौसम विभाग के अनुसार अगले दो घंटों के भीतर दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में 70-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गंभीर गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है. कुछ इलाकों में ओले भी गिरे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



