Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

प्रतिबंधित संगठन PFI के 5 सदस्य गिरफ्तार, NIA की जांच के बाद ED ने की कार्रवाई

केंद्रीय जांच एजेंसी ED ने PFI के सदस्यों ई.एम. अब्दुल रहमान, अनीस अहमद, अफसर पाशा, ए.एस.इस्माइल को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद पटियाला हाउस कोर्ट ने ED हिरासत की मांग पर फैसला सुरक्षित रखा है.

ED action on PFI

प्रवर्तन निदेशालय का PFI पर एक्शन.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Enforcement Directorate News: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने देश में प्रतिबंधित इस्लामिक संगठन PFI के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद उन पांचों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया. उनके नाम ई.एम. अब्दुल रहमान, अनीस अहमद, अफसर पाशा और ए.एस.इस्माइल बताए जा रहे हैं. वे पहले NIA द्वारा पकड़े जाने के बाद न्यायिक हिरासत में थे.

संवाददाता ने बताया कि पटियाला हाउस कोर्ट थोड़ी देर में प्रवर्तन निदेशालय के उक्त पांचों आरोपियों को हिरासत में लेने पर फैसला सुनाएगी. बताया जा रहा है कि इन PFI (पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) के सदस्यों को पहले NIA ने गिरफ्तार किया था और सभी पांचों आरोपी न्यायिक हिरासत में जेल में बंद थे. एक अधिकारी के मुताबिक, प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग की जांच चल रही है.

ईडी ने पीएफआई के पांच बड़े नेताओं को फिर से गिरफ्तार किया है, जिन्हें पहले एनआईए ने गिरफ्तार किया था. हालांकि, जब ईडी ने इन्हें पकड़ा तो ईडी ने दस दिन की हिरासत मांगी.

ये पांचों न्यायिक हिरासत में थे
1. ए इस्माइल – पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) के संस्थापक सदस्यों में से एक.
2. मोहम्मद शाकिफ – प्रदेश अध्यक्ष पीएफआई कर्नाटक.
3. अनीस अहमद – 2020 तक राष्ट्रीय सचिव पीएफआई.
4. अफसर पाशा – राष्ट्रीय सचिव पीएफआई जब इसे गैरकानूनी घोषित किया गया था.
5. ई.एमअब्दुल रहमान – राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रहे और सिमी से भी जुड़े रहे.

ईडी ने कहा है ये पीएफआई प्रमुख पदाधिकारी हैं और इन्होंने मनी लॉन्ड्रिंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है

यह भी पढ़िए: UP STF ने अतीक अहमद के बहनोई के रिश्तेदार को किया गिरफ्तार, मेरठ के इस बड़े होटल का है मालिक



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital