Bharat Express DD Free Dish

बाइक ड्राइवर के अकाउंट में 331 करोड़! ईडी की जांच में बड़ा खुलासा, आप भी रह जाएंगे दंग

Game of Mule Account: ईडी की जांच में सामने आया कि एक साधारण बाइक ड्राइवर के नाम पर फर्जी अकाउंट चलाकर 331 करोड़ रुपए का लेन-देन हुआ. यह रकम अवैध बेटिंग नेटवर्क से आई थी और उदयपुर की एक VIP शादी में भी खर्च की गई.

Game of Mule Account: कर्नाटक और दिल्ली से जुड़ा एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक बाइक-टैक्सी चालक के बैंक खाते में आठ महीनों के भीतर 331 करोड़ रुपए से ज्यादा की रकम जमा होने का खुलासा किया है. यह ड्राइवर एक मशहूर कैब कंपनी के साथ काम करता था और दिल्ली की एक झुग्गी में दो कमरों वाले घर में रहता है.

ED जांच में क्या निकला?

ईडी की जांच में पता चला कि यह खाता दरअसल एक म्यूल अकाउंट था, जिसका इस्तेमाल अवैध सट्टेबाजी ऐप वनएक्सबेट से आए पैसों को ठिकाने लगाने के लिए किया गया. अधिकारियों ने बताया कि 19 अगस्त 2024 से 16 अप्रैल 2025 के बीच इस खाते में 331.36 करोड़ रुपए जमा हुए है.

VIP शादी में एक करोड़ से ज्यादा का खर्च

जांच में यह भी सामने आया कि इस रकम में से एक करोड़ रुपए से अधिक राजस्थान के उदयपुर में हुई एक VIP शादी के खर्चों में लगाए गए. यह शादी गुजरात के एक युवा नेता से जुड़ी बताई जा रही है, जिन्हें जल्द ही पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है. शादी के खर्च को छुपाने के लिए कई तरीके अपनाए गए जैसे ट्रैवल एजेंट को 18 लाख कैश देना और 17 अलग-अलग पैन नंबर का इस्तेमाल करना.

बाइक ड्राइवर का क्या कहना है?

जब ईडी ने बाइक ड्राइवर को पूछताछ के लिए बुलाया तो वह हैरान रह गया. उसने साफ कहा कि उसका शादी से कोई लेना-देना नहीं है और उसे नहीं पता कि उसके अकाउंट में इतने पैसे कैसे आए. अब एजेंसी को शक है कि उसकी KYC डिटेल्स चोरी की गईं या किसी रैकेट ने उसे झांसा देकर हासिल कीं और उसके नाम पर फर्जी अकाउंट चलाया गया.

ED को क्या लगता है?

ईडी को लगता है कि यह सिर्फ एक केस नहीं बल्कि एक बड़े नेटवर्क की झलक है. पहले तक म्यूल अकाउंट्स छोटे फ्रॉड्स में इस्तेमाल होते थे लेकिन अब हाई-प्रोफाइल इवेंट्स और लग्जरी फंक्शन्स की फंडिंग भी इन्हीं फर्जी खातों से की जा रही है.

ये भी पढ़ें-कर्नाटक की राजनीति में बड़ा मोड़! सिद्धारमैया-शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी अटकलें

ध्यान देने वाली बातें

एजेंसी ने आम लोगों को चेतावनी दी है कि कभी भी अपने बैंक अकाउंट, ATM कार्ड, KYC डॉक्यूमेंट या PAN जैसी जानकारी किसी अनजान व्यक्ति या संस्था को न दें. मामूली सी लापरवाही भी लोगों को करोड़ों के मनी लॉन्ड्रिंग रैकेट में फंसा सकती है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read