Bharat Express DD Free Dish

सात फेरों से पहले छापा…शादी के मंडप से भागा दूल्हा, कहानी सुन दुल्हन के उड़ गए होश

ईडी को खुफिया जानकारी मिली थी कि आरोपी सौरभ आहूजा शादी करने वाला है, उसे पकड़ने के लिए प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने उसी दिन छापेमारी की रणनीति बनाई थी

होटल से भागा दूल्हा (फोटो AI)

होटल से भागा दूल्हा (फोटो AI)

जयपुर के फेयर माउंट फाइव स्टार होटल में मंडप सजकर तैयार था. बैंड-बाजा बजा और बाराती मंडप में खूब झूमकर नाचे. फेरों के लिए दूल्हा और दुल्हन भी आ गए. लेकिन जैसे ही गुरु जी ने मंत्र पढ़ना शुरू किया दूल्हा अचानक मंडप से भाग गया. दरअसल, महादेव बेटिंग एप केस में सौरभ आहूजा को पकड़ने के लिए ईडी (ED) की टीम ने छापेमारी की.

मंडप से भागा दूल्हा

ईडी को खुफिया जानकारी मिली थी कि आरोपी सौरभ आहूजा शादी करने वाला है. उसे पकड़ने के लिए प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने उसी दिन छापेमारी की रणनीति बनाई. ईडी (ED) की कोशिश थी कि सौरभ को शादी के बाद पकड़ा जाए, लेकिन उसे इसकी भनक पहले ही लग गई थी और मौका मिलते ही वह मंडप से भाग गया. मंडप से सौरभ के भागने के बाद दुल्हन और शादी में आए सभी मेहमान चकित हो गए. भले ही ईडी के हाथ सौरभ नहीं आया, लेकिन केस से जुड़े आरोपी प्रणवेंद्र समेत तीन लोगों को ईडी ने पकड़ लिया. जिसके बाद वहां मौजूद लोगों को इस मामले का पता चला. ईडी की टीम ने दुल्हन से और दोनों पक्षों के परिवार से पूछताछ की, लेकिन उन्हें कुछ भी हाथ नहीं लगा.

धूल झोंककर भागा सौरभ

भारत के सबसे बड़े ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म महादेव बेटिंग एप के माध्यम से करोड़ों रुपये का अवैध लेन-देन हुआ है. इसी मामले में रायपुर ईडी की टीम जयपुर पहुंची थी. जहां उन्होंने आरोपी को पकड़ने के लिए छापा मारा, लेकिन वह ईडी अधिकारियों की आंखों में धूल झोंककर भाग गया.

सौरभ अहूजा दोषी कैसे ?

दरअसल मुख्य आरोपी की शादी में हुई पार्टी में सौरभ अहूजा ने प्लेन बुक किया था. जिसके बाद से ही ईडी की टीम आरोपी के पीछे पड़ी थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read