Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

ईडी की डब्ल्यू टी सी और भूटानी ग्रुप पर छापेमारी, 1000 करोड़ की ठगी का आरोप

ईडी ने डब्ल्यू टी सी और भूटानी ग्रुप पर छापेमारी की. करोड़ों के फंड डायवर्जन का शक। 12 जगहों पर कार्रवाई, मोबाइल-लैपटॉप जब्त. 1000 करोड़ से ज्यादा निवेशकों से जुटाए, प्रोजेक्ट अधूरे.

ED
Aarika Singh Edited by Aarika Singh

दिल्ली एनसीआर में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दो नामी बिल्डर डब्ल्यू टी सी और भूटानी ग्रुप के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. यह कार्रवाई, दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम, लखनऊ सहित 12 जगहों पर की जा रही हैं. दोनों बिल्डरों पर निवेशकों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप है. डब्ल्यू टी सी के प्रमोटर आशीष भल्ला सहित अन्य अधिकारियों के यहां की ईडी की कार्रवाई की जा रही है.

लखनऊ में यह सर्च ऑपरेशन शहीद पथ स्थित भूटानी लखनऊ प्रोजेक्ट पर भी जारी है. आरोप है कि ग्रुप ने 1000 करोड़ रुपये से अधिक जुटाए हैं और पिछले 10-12 सालों में प्रोजेक्ट्स पूरे नहीं हुए. इस मामले में ईडी डब्ल्यू टी सी बिल्डर, प्रमोटर आशीष भल्ला, भूटानी ग्रुप के खिलाफ फरीदाबाद पुलिस और दिल्ली ईओडब्ल्यू द्वारा दर्ज एफआईआर पर कार्रवाई कर रही है. छापेमारी के दौरान ईडी के अधिकारियों ने मोबाइल फोन, लैपटॉप, डेस्कटॉप जब्त किया गया है. साथ ही ईडी के अधिकारियों द्वारा कई बैंक खातों की जानकारी ली जा रही है.

करोड़ो रूपये के फंड डायवर्जन की आशंका

बिल्डरों द्वारा करोड़ो रूपये के फंड डायवर्जन की आशंका जताई जा रही है. भूटानी बिल्डर देश के सबसे बड़े बिल्डर में से एक है. यह ग्रुप अब तक 9 मिलियन स्क्वायर फिट से अधिक निर्माण कर चुकी है. बता दें कि आयकर विभाग ने भी नोएडा, दिल्ली और फरीदाबाद में 37 ठिकानों पर छापेमारी कर रही है, जिसमें 500 करोड़ रुपये से अधिक के अघोषित लेनदेन का पता चला है. आयकर विभाग की छापेमारी में करोड़ करोड़ रुपये की ज्वेलरी और कैश बरामद किया गया है. आयकर विभाग की छापेमारी फिलहाल जारी है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital