Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

“निर्वासित करने की प्रक्रिया नई नहीं”, अमेरिका से डिपोर्ट हुए भारतीयों के मुद्दे पर राज्यसभा में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दिया जवाब

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा, “…यह सभी देशों का दायित्व है कि यदि उनके नागरिक विदेश में अवैध रूप से रह रहे पाए जाते हैं तो उन्हें वापस ले लिया जाए.

S. Jaishankar

राज्यसभा में विदेश मंत्री एस. जयशंकर.

अमेरिका से निर्वासित भारतीय नागरिकों के बारे में राज्यसभा में बोलते हुए विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, “…हम अमेरिकी सरकार के साथ बातचीत कर रहे हैं ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि वापस लौटने वाले निर्वासितों के साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार न हो.”

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा, “…यह सभी देशों का दायित्व है कि यदि उनके नागरिक विदेश में अवैध रूप से रह रहे पाए जाते हैं तो उन्हें वापस ले लिया जाए.

निर्वासित करने की प्रक्रिया नई नहीं- विदेश मंत्री

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने गुरुवार को राज्यसभा में कहा कि अमेरिका की तरफ अवैध भारतीय प्रवासियों को निर्वासित करने की प्रक्रिया कोई नई बात नहीं है, बल्कि यह कई वर्षों से चल रही है.

राज्य सभा में बोलते हुए विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, “अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे वापस लौटने वाले प्रत्येक व्यक्ति (अमेरिका से निर्वासित भारतीय) के साथ बैठें और पता लगाएं कि वे अमेरिका कैसे गए, एजेंट कौन था, और हम कैसे सावधानी बरतें ताकि यह फिर न हो.”

डॉ. एस जयशंकर ने कहा, “कानूनी गतिशीलता को प्रोत्साहित करना और अवैध आवागमन को हतोत्साहित करना हमारे सामूहिक हित में है…यदि कोई नागरिक अवैध रूप से विदेश में रह रहा पाया जाता है तो उसे वापस बुलाना सभी देशों का दायित्व है.

सुरजेवाला के सवाल का दिया जवाब

कांग्रेस सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला द्वारा अमेरिका से निर्वासित किए गए भारतीय नागरिकों के बारे में राज्यसभा में उठाए गए सवाल का जवाब देते हुए विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा, “हम जानते हैं कि कल 104 लोग वापस भारत पहुंचे हैं. हमने ही उनकी राष्ट्रीयता की पुष्टि की है. हमें ऐसा नहीं समझना चाहिए कि यह कोई नया मुद्दा है. यह एक ऐसा मुद्दा है जो पहले भी होता रहा है.”

104 लोगों को लेकर भारत आया विमान

बता दें 104 अवैध भारतीय प्रवासियों के पहले जत्थे को लेकर एक अमेरिकी सैन्य विमान बुधवार को पंजाब के अमृतसर पहुंचा. इनमें सबसे ज्यादा 33-33 लोग हरियाणा और गुजरात से हैं. कुल 30 निर्वासित लोग पंजाब के निवासी थे. अमेरिकी सेना का सी-17 विमान कड़ी सुरक्षा के बीच श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर उतरा.

किस राज्य के कितने लोग?

इनमें उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र से तीन-तीन और चंडीगढ़ से दो लोग हैं. निर्वासित लोगों में 25 महिलाएं और 12 नाबालिग शामिल हैं, जिनमें सबसे कम उम्र का यात्री सिर्फ चार साल का है. 48 लोग 25 साल से कम उम्र के हैं.

यह भी पढ़ें- Budget Session: राज्यसभा में आज गरजेंगे PM Modi! राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा का जवाब देंगे प्रधानमंत्री

मंगलवार को टेक्सास से उड़ान भरने वाले इस विमान में 11 चालक दल के सदस्य और निर्वासन प्रक्रिया की निगरानी करने वाले 45 अमेरिकी अधिकारी भी सवार थे. प्यू रिसर्च सेंटर के आंकड़ों के अनुसार, भारत से लगभग 7,25,000 अवैध प्रवासी अमेरिका में रहते हैं. मेक्सिको और अल साल्वाडोर के बाद अनधिकृत अप्रवासियों की तीसरी सबसे बड़ी आबादी भारतीय लोगों की है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital