Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

पिता ने अपनी ही तीन बेटियों का किया रेप, एक का चार बार गर्भपात कराया, पीड़ितों की आपबीती सुन हिल जाएंगे आप

समाज में बेटीयां पिता को अपना रक्षक मानती है. जब भी उन पर कोई मुसीबत आती है, तो अपने पिता के कंधे पर सिर रखकर सुकून महशूह करती हैं और वो उस हर संकट से लड़ने की हिम्मत मिलती है

Maharashtra, Father raped three daughters

समाज में बेटीयां पिता को अपना रक्षक मानती है. जब भी उन पर कोई मुसीबत आती है, तो अपने पिता के कंधे पर सिर रखकर सुकून महशूह करती हैं और वो उस हर संकट से लड़ने की हिम्मत मिलती है. लेकिन मुंबई से सटे नालासोपारा शहर में एक हैवान बाप ने इस पवित्र रिश्ते को भी शर्मसार कर दिया.

बताया जा रहा है कि एक 56 वर्षीय दरिंदे बार ने अपनी ही तीन बेटियों के साथ पिछले कई वर्षों से हैवानियत कर रहा था. इस घटना ने बार बेटी के रिश्ते को भी तार- तार कर दिया हैं. इस चौंकाने वाली घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित लड़कियों ने हिम्मत जुटाकर नालासोपारा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई. तो घटना ने लोगों को झकझोर कर रख दिया था.

लड़कियों ने करया केस दर्ज

नालासोपारा पुलिस ने लड़कियों के बयान दर्ज कर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पीड़ित लड़कियां बहनें हैं. लड़कियों का 56 वर्षीय पिता एक कुख्यात अपराधी है. उसकी चार बेटियां हैं. जिनमे से वो तीन लड़कोयों के साथ वह कोंकण में अपने गांव में रहने के दौरान इन लड़कियों के साथ जबरन बलात्कार करता था. पुलिस ने बताया कि इनमें से एक लड़की का चार बार गर्भपात भी कराया गया था.

पिता की प्रताड़ना से तंग आकर मां अपनी बेटियों को लेकर नालासोपारा में अपने एक रिश्तेदार के यहां रहने चली गई. तीनों बेटियों में सबसे बड़ी बेटी 21 साल की है और बाकी दो नाबालिग हैं. उन्होंने हिम्मत करके पिता के अत्याचार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने का फैसला किया. इस संबंध में सबसे बड़ी बेटी ने शिकायत दर्ज कराई है. लड़कियों ने पुलिस को बताया कि उनको अपने पिता के डर से अब तक चुप थी. लड़कियों की शिकायत के आधार पर नालासोपारा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया हैं.


ये भी पढ़ें: दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने मुंबई हमलों से संबंधित अपने ट्रायल कोर्ट के रिकॉर्ड को तलब किया


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital