Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

पुणे में दर्दनाक हादसा! ट्रेवलर गाड़ी में आग लगने से ऑफिस जा रहे चार लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से घायल

पुणे के हिंजेवाड़ी इलाके में एक टेंपो ट्रेवलर में भीषण आग लग गई. टेम्पो में सवार चार लोगों की जलने से दर्दनाक मौत हो गई. चारों लोग व्योमा ग्राफिक्स कंपनी के कर्मचारी थे.

Pune

ट्रेवलर गाड़ी में आग लगने से 4 लोगों की मौत.

पुणे के हिंजेवाड़ी इलाके में एक टेंपो ट्रेवलर में भीषण आग लग गई. टेम्पो में सवार चार लोगों की जलने से दर्दनाक मौत हो गई. चारों लोग व्योमा ग्राफिक्स कंपनी के कर्मचारी थे. इस टेम्पो में कंपनी के कुल 12 कर्मचारी यात्रा कर रहे थे. टेंपो जलकर राख हो गया है.

अचानक ट्रेवलर में लगी आग

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हिंजेवाड़ी फेज-1 में ड्राइवर के पैरों के नीचे अचानक आग लग गई. तभी ड्राइवर और आगे का स्टाफ तुरंत नीचे उतर गया. हालांकि, पीछे का दरवाजा नहीं खुलने के कारण चार लोगों की जलकर मौत हो गई.

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश के शिवपुरी में बड़ा हादसा, नदी में नाव पलटने से 7 लोगों की मौत, 8 को किया गया रेस्क्यू

घायलों को भेजा गया अस्पताल

घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे. उन्होंने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची. पुलिस ने घायलों को तुरंत इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं, पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस घटना की जांच कर रही है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital