Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

राजधानी में कानून का जनाजा: सरेआम चाकुओं से गोदा, गलियों में बिछा दिया खून; सुल्तानपुरी हत्याकांड ने खोली सुरक्षा के दावों की पोल!

दिल्ली के सुल्तानपुरी थाना इलाके में सोमवार की रात एक दर्दनाक चाकूबाजी की घटना सामने आई है. जिसमें एक युवक की बदमाशों ने चाकू से मारकर हत्या कर दी. पुलिस टीम को मामले की जानकारी मिलते ही जांच तेज कर दी गई है.

Rohan Murder Case Delhi

मुकेश राणा/दिल्ली : दिल्ली के सुल्तानपुरी थाना इलाके में सोमवार रात 18-19 वर्षीय युवक रोहन की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि पुरानी दुश्मनि के चलते 4-5 लड़कों ने मिलकर उस पर हमला कर दिया, जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई. परिजनों ने मुख्य आरोपी को नाबालिग बताया है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है.

19 वर्षीय युवक की चाकू गोदकर हत्या

देश की राजधानी दिल्ली अब कहीं न कहीं ‘क्राइम कैपिटल’ बनती जा रही है, जहां हत्या, लूट, रंगदारी और चाकूबाजी जैसी घटनाएं आम हो गई हैं. ताजा मामला दिल्ली के आउटर डिस्ट्रिक्ट के सुल्तानपुरी थाना इलाके का है, जहां सोमवार रात 19 वर्षीय रोहन की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई. पुरानी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम देने की प्रबल आशंका जताई जा रही है.

पहले भी चाकू से हमला

मृतक के परिजनों ने बताया कि रोहन पिछले 6 महीने से अपने घर से दूर रह रहा था. इसकी मुख्य वजह वही लड़का था जो इस हत्या का मुख्य आरोपी बताया जा रहा है. परिजनों के अनुसार, कुछ महीने पहले भी आरोपी ने रोहन को चाकू मारा था, जिसके बाद सुरक्षा के नाते परिवार ने रोहन को कहीं और भेज दिया था.

रोहन सोमवार को ही अपने परिवार से मिलने आया था. चश्मदीद और मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि रोहन घर के पास ही खड़ा था, तभी आरोपी उसे किसी बहाने से बुलाकर एक गली में ले गया. वहां आरोपी ने अपने 4-5 दोस्तों के साथ मिलकर रोहन पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. गली में जगह-जगह फैला खून इस बात का गवाह है कि रोहन ने अपनी जान बचाने के लिए काफी संघर्ष किया होगा, लेकिन उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

कानून व्यवस्था पर कई सवाल खड़े

घटना की सूचना मिलते ही जिले के DCP, एडिशनल DCP, ACP और SHO समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा. क्राइम और फॉरेंसिक टीमों ने सबूत जुटाए हैं. हालांकि, मुख्य आरोपी को नाबालिग बताया जा रहा है (जिसकी आधिकारिक पुष्टि अभी बाकि है), लेकिन स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है. लोगों का आरोप है कि मुख्य आरोपी और उसका पिता आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहते हैं.

फिलहाल पुलिस ने हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस आसपास के CCTV फुटेज भी खंगाल रही है. लेकिन इस घटना ने एक बार फिर दिल्ली की कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है. अपराधियों में पुलिस और कानून का खौफ खत्म होता नजर आ रहा है, जिससे आम जनता अब दहशत के साये में जीने को मजबूर है.

यह भी पढ़े: नशा, रफ्तार और लापरवाही: रायपुर में ई-रिक्शा चालक ने महिला को मारी टक्कर, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital