Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

G20 Summit: बांग्लादेशी PM से गर्मजोशी से मिले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन, शेख हसीना के साथ ली सेल्फी

G20 Summit: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना दिल्ली में जी 20 शिखर सम्मेलन के दौरान बातचीत करते दिखे और सेल्फी ली.

सेल्फी लेते अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और बांग्लादेशी पीएम शेख हसीना

Biden Takes Selfie With Hasina: देश की राजधानी दिल्ली में जी20 समिट का आयोजन चल रहा है. वहीं जी20 समिट में अमेरिका, बांग्लादेश, जर्मनी,इंडोनेशिया, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका और यूके के पीएम समेत 22 देश के नेता शामिल हो रहे हैं. दिल्ली में चल रहे जी20 समिट के दौरान तब एक अलग ही नजारा देखा गया, जब अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना दिल्ली में जी 20 शिखर सम्मेलन के दौरान बातचीत करते दिखे. वहीं दोनों ने सेल्फी भी ली.

G20 समिट में दुनिया भर के नेता

बता दें कि इस साल भारत में G20 समिट का आयोजन किया जा रहा है. इसमें कई देशों के नेता शामिल हो रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना भी G20 शिखर सम्मेलन में शिरकत कर रही हैं. आज समिट के दौरान दोनों सेल्फी लेते हुए दिखे. सेल्फी में दोनों ही काफी खुश नजर आ रहे हैं. तस्वीर में देखा जा रहा है कि राष्ट्रपति जो बाइडेन और बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना काफी खुश दिखाई दे रहे हैं. G20 समिट में शेख हसीना के साथ उनकी बेटी साइमा वाजेद भी भारत आई हैं, तस्वीर में वह भी दिखाई दे रही हैं.

भारत मंडपम में जी-20 शिखर सम्मेलन

वहीं, आज पीएम नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के प्रगति मैदान स्थित भारत मंडपम में आयोजित जी-20 शिखर सम्मेलन के शुरू होने से पहले बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना से मुलाकात की. बता दें कि राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में आज जी-20 देशों के बीच शिखर सम्मेलन जारी है.

इसे भी पढ़ें: “परमाणु हथियारों का इस्तेमाल या धमकी देना अस्वीकार्य”, एस. जयशंकर ने बताया G20 घोषणापत्र में किन बातों का है जिक्र

दुनिया के कई राष्ट्राध्यक्षों का पीएम नरेंद्र मोदी ने किया स्वागत 

जी20 समिट में शामिल होने आए दुनिया के कई राष्ट्राध्यक्षों का पीएम नरेंद्र मोदी ने स्वागत किया. 8 सितंबर को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन समेत दुनिया के कई राष्ट्र प्रमुख राजधानी दिल्ली पहुंचे. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन एयरपोर्ट से सीधे 7, लोक कल्याण मार्ग स्थित पीएम मोदी के आधिकारिक आवास पहुंचे. यहां दोनों के बीच जी20 से इतर द्विपक्षीय वार्ता हुई. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूके के पीएम ऋषि सुनक समेत भारत आए कई अन्य नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठक की.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital