Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Ghaziabad: बीच सड़क पर कार खड़ी करके युवक ने बोनट पर किया डांस, वायरल हुआ VIDEO, पुलिस तलाश में जुटी

22 सेकेंड के इस वीडियो में एक युवक सिल्वर कलर की स्विफ्ट डिजायर कार के बोनट पर खड़ा होकर डांस करता हुआ दिखाई दे रहा है.

वीडियो ग्रैब-सोशल मीडिया

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Ghaziabad: यूपी पुलिस लगातार ऐसे लोगों पर कार्रवाई कर रही है जो चलती कार या बाइक पर खड़े होकर डांस कर रहे हैं या फिर कोई अश्लील हरकत कर रहे हैं, बावजूद इसके इस तरह के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा मामला गाजियाबाद से सामने आया है. यहां भरी सड़क पर कार खड़ी कर एक युवक कार के बोनट पर खड़े होकर डांस करता दिखाई दे रहा है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. फिलहाल पुलिस ने सड़क सुरक्षा के नियमों की धज्जियां उड़ाने वाले युवक की तलाश शुरू कर दी है.

यह वीडियो एलिवेटेड रोड पर नंदग्राम थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है. हालांकि, गाजियाबाद पुलिस इसकी पुष्टि नहीं कर पाई है. पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए वीडियो के आधार पर छानबीन करनी शुरू कर दी है. बता दें कि ये वीडियो मंगलवार की रात को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है. 22 सेकेंड के इस वीडियो में एक युवक सिल्वर कलर की स्विफ्ट डिजायर कार के बोनट पर खड़ा होकर डांस करता हुआ दिखाई दे रहा है. बताया जा रहा है कि कार राज नगर एक्सटेंशन में रोटरी गोल चक्कर से एलिवेटेड रोड पर प्रवेश द्वार के पास खड़ी है. युवक ने 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार वाले इस मार्ग पर कार को रोक कर डांस करते हुए वीडियो बनाया है. उसकी इस हरकत से कोई भी हादसा हो सकता था. बता दें कि लाल शर्ट पहने युवक ने सड़क के किनारे कार खड़ी कर रखी है और पीछे से तेज रफ्तार गाड़ियां आ रही हैं. इसी के साथ हल्का धुंध भी छाया हुआ है. ऐसे में अगर पीछे से आने वाली गाड़ियां सावधानी नहीं बरतती तो कोई भी बड़ा हादसा हो सकता था, लेकिन युवक ने सड़क सुरक्षा के नियमों को धता बताकर कार की बोनट पर खड़ा होकर डांस कर रहा है और बैकग्राउंड में म्युजिक बज रहा है. इस दौरान उसका किसी ने वीडियो बनाया है.

ये भी पढ़ें- कौन हैं संसद पर आतंकी हमले की 22वीं बरसी के दिन लोकसभा में घुसे दो युवक? जानिए किस सांसद के पास पर हुए अंदर दाखिल

पुलिस खंगाल रही वीडियो की लोकेशन

पुलिस फिलहाल वीडियो की लोकेशन के आधार पर आगे की जांच कर रही है. वीडियो सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया गया है. इस पर गाजियाबाद पुलिस वीडियो के ट्वीट होने के बाद से ही डांस करने वाले युवक की तलाश में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि युवक पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital