Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

उत्तराखंड के बाद गुजरात में लागू UCC, अमित शाह ने जताई खुशी, बोले- BJP का संकल्प हुआ मजबूत

गुजरात विधानसभा ने लंबी बहस के बाद यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) बिल पास कर दिया है. इसके बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खुशी जताते हुए इसे बीजेपी के संकल्प की दिशा में बड़ा कदम बताया.

Amit Shah On UGC

Gujarat UCC bill passed: गुजरात में समान नागरिक संहिता (UCC) बिल पास होने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने खुशी जाहिर की है. उन्होंने कहा कि देश में सभी नागरिकों के लिए एक समान कानून होना चाहिए और यही भारतीय जनता पार्टी (BJP) का पुराना संकल्प है.

UCC पर क्या बोले अमित शाह?

अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा कि देश में हर नागरिक के लिए एक जैसा कानून लागू करना बीजेपी की शुरुआत से ही प्राथमिकता रही है. उन्होंने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा शासित राज्य इस दिशा में लगातार काम कर रहे हैं.

गृह मंत्री ने गुजरात सरकार की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड के बाद अब गुजरात ने भी UCC लागू कर अपनी प्रतिबद्धता दिखा दी है. इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और सभी विधायकों को बधाई दी.

गुजरात दूसरा राज्य बना

गुजरात विधानसभा ने करीब सात घंटे की लंबी बहस के बाद इस बिल को पास किया. यह बिल खुद मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सदन में पेश किया था. इसके साथ ही गुजरात, उत्तराखंड के बाद UCC लागू करने वाला देश का दूसरा राज्य बन गया है. उत्तराखंड पहला राज्य था जिसने फरवरी 2024 में UCC बिल पास किया था. अब गुजरात ने भी उसी रास्ते पर चलते हुए यह कदम उठाया है.

किन पर लागू नहीं होगा कानून

‘गुजरात यूनिफॉर्म सिविल कोड, 2026’ पूरे राज्य में लागू होगा, लेकिन इसमें कुछ छूट भी दी गई है. यह कानून अनुसूचित जनजातियों (ST) के लोगों और उन समूहों पर लागू नहीं होगा जिनके पारंपरिक अधिकार संविधान द्वारा सुरक्षित हैं.


ये भी पढ़ें: पश्चिम एशिया संकट पर गृह मंत्री अमित शाह की सर्वदलीय बैठक, क्या होगी भारत की अगली रणनीति?


क्या है सरकार का उद्देश्य

सरकार का कहना है कि देश तुष्टीकरण के आधार पर नहीं, बल्कि समानता के सिद्धांत पर चलना चाहिए. सभी नागरिकों के लिए एक जैसा कानून लागू करना ही इस कदम का मुख्य उद्देश्य है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital