Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

IRCTC scam: तेजस्वी यादव ने मांगी विदेश जाने की अनुमति तो कोर्ट से मिला ये जवाब, देश से बाहर नहीं जा पाएंगे?

Tejaswi Yadav: सुनवाई के दौरान तेजस्वी ने कोर्ट से विदेश जाने की अनुमति मांगी और अपना पासपोर्ट जारी करने के लिए आवेदन दायर किया. इस मामले में कोर्ट अब 16 अक्टूबर को सुनवाई करेगा.

tejaswi yadav

IRCTC scam: रेलवे होटलों के टेंडरों से जुड़े IRCTC घोटाले में आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई हुई. बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव इसमें आरोपी हैं. इस मामले में कोर्ट ने एक पक्ष को सुनने के बाद अगली तारीख 20 अक्टूबर रखी है. उस दिन तेजस्वी यादव और उनकी मां रेवड़ी यादव की तरफ से दलीलें रखी जाएगी. इसके बाद कोर्ट आगे की सुनवाई करेगा.

वहीं आज सुनवाई के दौरान तेजस्वी ने कोर्ट से विदेश जाने की अनुमति मांगी और अपना पासपोर्ट जारी करने के लिए आवेदन दायर किया तो कोर्ट ने इस मामले की भी अगली तारीख दे दी. अब विदेश जाने के मामले में सुनवाई 16 अक्टूबर को होगी. इसके अलावा कोर्ट ने इसे मामले की अर्जी की कॉपी सीबीआई को देने के निर्देश दिए हैं.

क्या है पूरा मामला

सीबीआई ने इस पूरे मामले की जांच की है. जांच एजेंसी की ओर से दाखिल आरोपत्र पर ही कोर्ट सुनवाई कर रहा है. बता दें कि कोर्ट ने लालू यादव, तेजस्वी यादव समेत 16 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है. यह मामला उस समय का है जब लालू यादव रेल मंत्री थे. साल 2004 से 2009 के बीच इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) के जरिए रांची और पुरी में संचालित होटलों की देखरेख का जिम्मा एक कंपनी को दे दिया गया था. इसके बदले में उस कंपनी ने लालू यादव को पटना में तीन एकड़ जमीन दे दी, जो बेनामी थी. इसी दौरान झारखंड के रांची और उड़ीसा के पुरी में स्थित होटलों के टेंडर में गड़बड़ी की बात सामने आई.

यह भी पढ़ें-  ABP-CVoter Survey: राजस्थान-एमपी और छत्तीसगढ़ में किसको बढ़त, BJP-कांग्रेस को कितनी सीटों का अनुमान? चुनावों की घोषणा के बाद आया ये सर्वे

सीबीआई कई बार कर चुकी है पूछताछ

इसके बाद 2017 में लालू यादव के खिलाफ केस दर्ज किया गया था. अभी जांच एजेंसी सीबीआई कई बार लालू यादव और राबड़ी देवी से पूछताछ कर चुकी है. वहीं अब इस मामले में तेजस्वी यादव का नाम भी सामने आया है.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital