देश

Jharkhand: पुलिस ने एनकाउंटर में 5 नक्सलियों को मार गिराया, दो पर था 25-25 लाख का इनाम, तीन गिरफ्तार, AK 47 भी बरामद

Jharkhand: झारखंड में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है. सोमवार को चतरा इलाके में नक्सलियों के साथ मुठभेड़ में पुलिस को ये सफलता मिली है. मुठभेड़ में पांच नक्सलियों को मार गिराया गया है. पुलिस ने बाद में एक बयान जारी कर कहा कि मारे गए पांच नक्सलियों में से 2 नक्सली पर 25-25 लाख रुपये का इनाम था. जबकि अन्य दो नक्सली पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था. इसके अलावा पुलिस को इनके पास से 2 एके 47 बरामद हुई हैं. जानकारी के मुताबिक ऑपरेशन अभी जारी है.

बता दें कि इससे पहले छत्तीसगढ़ में पुलिस ने तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया था. यहां प्रदेश के उग्रवाद प्रभावित कांकेर जिले में पुलिस और डीआरजी की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन चलाया था.

यह भी पढ़ें-  10 साल पहले भ्रष्टाचार करने की होड़ लगी थी, आज CBI का नाम इंसाफ के ब्रांड के तौर पर लिया जाता है- डायमंड जुबली समारोह में बोले PM मोदी

इन नक्सलियों पर था इनाम घोषित

झारखंड पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि पांच नक्सलियों में गौतम पासवान (Gautam Paswan) और चार्ली (Charli) दोनों एसएसी (SAC) सदस्य थे, जिनके ऊपर 25 लाख रुपये का इनाम था. वहीं अमर गंझू, नंदू और संजीव भुइयां उप-क्षेत्रीय कमांडर थे और इन सभी पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम था.

तीन नक्सली भी हुए गिरफ्तार

वहीं पुलिस ने बताया कि तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है. जिसमें समुंद उर्फ सुमन सिंह आंचला (42), परसराम धंगुल (55) और संजय कुमार उसेंडी (27) शामिल हैं. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) खोमन सिन्हा ने कहा कि “नक्सलियों की मौजूदगी के बारे में एक सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए संयुक्त टीम ने एक अभियान शुरू किया और कोयलीबेड़ा पुलिस थाना क्षेत्र के तहत जंगल से तीन विद्रोहियों को गिरफ्तार करने में सफल रही थी” ASP ने आगे बताया कि गिरफ्तार किए गए नक्सलियों का वाहनों और टावरों में आग लगाने जैसी घटनाओं में शामिल हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

ट्रिगर दबा और हो गई अनहोनी….बच्चे ने मांगा चॉकलेट तो मामा ने थमा दिया पिस्टल

बोकारो के माराफारी में चॉकलेट मांग रहे साढ़े तीन साल के भांजे को मामा ने…

22 minutes ago

कोलकाता के पूजा पंडाल में हादसा, भीड़ के दबाव से ढहा हिस्सा, कई लोग घायल

Kolkata Durga Puja Accident: दुर्गा पूजा के दौरान कोलकाता के चोरबगान सार्वजनीन पूजा पंडाल में…

51 minutes ago

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

1 hour ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

1 hour ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

1 hour ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

2 hours ago