Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

लखनऊ में ‘भारत एक्सप्रेस’ के ऑफिस का शुभारंभ, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और जूही सिंह समेत कई दलों के नेता पहुंचे, न्यूज चैनल को दी शुभकामनाएं

भारत एक्सप्रेस के ‘लखनऊ’ ब्यूरो ऑफिस के उद्घाटन के अवसर पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, सपा की वरिष्ठ नेता जूही सिंह और सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के अरुण राजभर समेत कई नेता मौजूद रहे.

Bharat Express

भारत एक्सप्रेस के चेयरमैन उपेंद्र राय, यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी

Edited by Nitish Pandey

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के ऑफिस का उद्घाटन हुआ. पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने फीता काटकर ऑफिस का उद्घाटन किया. इस मौके पर चेयरमैन उपेंद्र राय, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, बीजेपी प्रवक्ता मनीष शुक्ला, सपा की वरिष्ठ नेता जूही सिंह, लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अखिलेश प्रताप सिंह, चैनल के ग्रुप मैनेजिंग एडिटर राधेश्याम राय, ग्रुप एडिटर सुदेश तिवारी, ग्रुप एडिटर मनोज तोमर, एग्जीक्यूटिव एडिटर (यूपी हेड) स्वतंत्र मिश्रा समेत कई वरिष्ठ मौजूद रहे. इसके अलावा सीएम योगी आदित्यनाथ के मीडिया एडवाइजर मृत्युंजय कुमार, प्रमुख सचिव गृह और सूचना संजय प्रसाद और सूचना निदेशक शिशिर सिंह ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई.

यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने भारत एक्सप्रेस को दी शुभकामनाएं

भारत एक्सप्रेस को अपनी शुभकामना देते हुए यूपी के पूर्व डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा ने ट्वीट किया, “मॉल एवेन्यू, लखनऊ में भारत एक्सप्रेस न्यूज चैनल का मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर शुभारंभ किया. इस अवसर पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरीभी उपस्थित रहे.”

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने दी चैनल को शुभकामनाएं

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने भारत एक्सप्रेस के लखनऊ कार्यालय के उद्धाटन के मौके पर शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, “आज लखनऊ में ‘भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क’ के उत्तर प्रदेश राज्य कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में रहना हुआ. इस अवसर पर चैनल के सीएमडी एवं एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय व समस्त सदस्यों को शुभकामनाएं दीं.”

राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने दी भारत एक्सप्रेस को अपनी शुभकामना

वहीं उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर ने भारत एक्सप्रेस के लखनऊ कार्यालय के उद्धाटन के अवसर पर शुभकामनाएं देते ट्वीट किया, “लखनऊ, मॉल एवेन्यू में ‘भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क’ के उत्तर प्रदेश राज्य कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, पूर्व उप-मुख्यमंत्री व विधान परिषद सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा के साथ सम्मिलित हुआ. इस अवसर पर चैनल सीएमडी एवं एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय व समस्त सदस्यों को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं.”

समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता जूही सिंह ने कहा- एक सशक्त शुरुआत

समाजवादी पार्टी की प्रवक्ता जूही सिंह भी भारत एक्सप्रेस के लखनऊ कार्यालय के उद्धाटन के मौके पर मौजूद रहीं. उन्होंने ट्वीट कर भारत एक्सप्रेस परिवार और चेयरमैन व एमडी उपेन्द्र राय को शुभकामनाएं दीं.

अरुण राजभर ने भारत एक्सप्रेस को दी शुभकामनाएं

सुहलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण राजभर ने भारत एक्सप्रेस को अपनी शुभकामनाएं देते हुए ट्वीट किया, “आज लखनऊ में ‘भारत एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क’ के उत्तर प्रदेश राज्य कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुआ. इस अवसर पर चैनल के सीएमडी एवं एडिटर इन चीफ उपेंद्र राय व समस्त सदस्यों को शुभकामनाएं दीं.”

‘भारत एक्सप्रेस’ न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन, एमडी और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय के 25 सालों के लंबे पत्रकारीय जीवन के अनुभवों की झलक ‘न्यूज चैनल’ के जरिए देखने को मिल रही है. भारत एक्सप्रेस’ न्यूज नेटवर्क के चेयरमैन उपेंद्र राय की कोशिश है कि दर्शकों को ‘व्यूज कम और न्यूज ज्यादा’ दिखाई जाए. न्यूज चैनल भारत एक्सप्रेस सत्य, साहस और समर्पण के संकल्प के साथ देश, दुनिया से लेकर खेल और मनोरंजन जगत की खबरें आप तक पहुंचा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital