Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Manipur की घटना सभ्य समाज के लिए शर्मनाक, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा- महिलाओं से दरिंदगी पर बोले पीएम मोदी

PM Narendra Modi on Manipur Violence: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, “मैं देश को आश्वस्त करता हूं, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. कानून पूरी ताकत से अपना काम करेगा. मणिपुर की बेटियों के साथ जो हुआ उसे कभी माफ नहीं किया जा सकता.”

mANIPUR vIOLENCE MODI

पीएम मोदी (फोटो ANI)

Manipur Violence: मणिपुर में पिछले करीब चार महीने से बवाल और खूनी संघर्ष चल रहा है. इस बीच कल एक ऐसा वीडियो सामने आया, जिसने सभी को शर्मसार कर दिया. वीडियो में एक महिला को निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाया जा रहा था. इस घटना पर पीएम मोदी (PM Narendra Modi) का बयान भी सामने आया है. उन्होंने कहा कि, “मेरा दिल दर्द और गुस्से से भरा है. मणिपुर की जो घटना हमारे सामने आई है, वह किसी भी सभ्य समाज के लिए शर्मनाक है. मैं सभी सीएम से आग्रह करता हूं कि वे अपने राज्यों में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करें खासकर महिलाओं की सुरक्षा के लिए और सख्त से सख्त कदम उठाएं. राजस्थान या छत्तीसगढ़ की कोई घटना हो या मणिपुर की या देश के किसी भी कोने की, राजनीति से ऊपर उठें.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि, “मैं देश को आश्वस्त करता हूं, किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा. कानून पूरी ताकत से अपना काम करेगा. मणिपुर की बेटियों के साथ जो हुआ उसे कभी माफ नहीं किया जा सकता.”

यह भी पढ़ें-  Manipur Violence: दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर सड़क पर घुमाया, वीडियो वायरल होने के बाद कई इलाकों में फैला तनाव

‘वीडियो सामने आने के बाद एक्शन में आई पुलिस’

वहीं इस मामले पर प्रदेश के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कहा कि, “वीडियो सामने आने के तुरंत बाद घटना का स्वत: संज्ञान लेते हुए मणिपुर पुलिस हरकत में आई और आज सुबह पहली गिरफ्तारी की गई. फिलहाल गहन जांच चल रही है और हम यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, जिसमें मृत्युदंड की संभावना पर भी विचार किया जाएगा.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital