Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

‘नीतीश कुमार होंगे I.N.D.I.A के PM उम्मीदवार’, JDU नेता का दावा- गठबंधन में उनसे ज्यादा कोई योग्य नहीं

जनता दल यूनाइडेट (जेडीयू) के एक बड़े नेता ने फिर नीतीश कुमार को कांग्रेस की अगुवाई वाले I.N.D.I.A अलायंस की तरफ से पीएम उम्मीदवार बनाए जाने की मांग की है. बिहार विधानसभा के डिप्टी स्पीकर महेश्वर हजारी ने इस पर बड़ा बयान दिया है.

Nitish Kumar

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (फाइल फोटो)

Rahul Singh Edited by Rahul Singh

I.N.D.I.A Alliance on Face : कांग्रेस की अगुवाई वाले अलायंस I.N.D.I.A की ओर से लोकसभा चुनाव के लिए पीएम पद का उम्मीदवार कौन होगा, ये बड़ा पेचीदा सवाल बना हुआ है. इस अलायंस की कई पार्टियां अपने-अपने नेता को पीएम पद का उम्मीदवार बता चुकी हैं. आज बिहार विधानसभा के डिप्टी स्पीकर महेश्वर हजारी ने भी पीएम उम्मीदवारी को लेकर बड़ा बयान दिया है. महेश्वर हजारी का कहना है कि CM नीतीश कुमार जल्द पीएम उम्मीदवार घोषित होंगे.

बिहार विधानसभा के डिप्टी स्पीकर महेश्वर हजारी ने कहा, “CM नीतीश कुमार में प्रधानमंत्री पद के लिए जरूरी सभी गुण हैं. जब भी I.N.D.I.A अलायंस पीएम पद के लिए नाम की घोषणा करेगा तो वह नीतीश कुमार का ही नाम होगा.” हजारी यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा- “प्रधानमंत्री पद के लिए भारत में उनसे ज्यादा योग्य कोई नहीं है.” उन्होंने ये बयान CM नीतीश कुमार की अगुवाई में आयोजित की गई JDU के तमाम प्रकोष्ठ अध्यक्षों की मीटिंग के बाद दिया.

nitish-f_1599901963

‘नीतीश कुमार देश के सबसे बड़े समाजवादी नेता’

हजारी ने आगे कहा, ‘नीतीश कुमार इस देश के सबसे बड़े समाजवादी नेता हैं, खुद PM मोदी भी कह चुके हैं कि राम मनोहर लोहिया और जेपी के बाद नीतीश कुमार ही बड़े समाजवादी नेता हैं. हजारी ने कहा, ‘नीतीश कुमार 5 बार भारत सरकार में मंत्री रहे हैं और 18 सालों से बिहार के CM हैं. ऐसे में उनसे ज्यादा कोई योग्य नहीं है.’

यह भी पढ़िए: क्या अभी जारी है गहलोत-पायलट विवाद? राहुल-खड़गे की सभा से पहले कांग्रेस के पोस्टर से गायब दिखे सचिन, फिर उठ रहे सवाल

‘नीतीश कुमार ने ही पूरे विपक्ष को एकजुट किया’

नीतीश कुमार को I.N.D.I.A अलायंस की ओर से पीएम पद का उम्मीदवार बताने के पीछे तर्क देते हुए हजारी ने कहा कि नीतीश कुमार ने ही पूरे विपक्ष को एकजुट किया है इसलिए आज नहीं तो कल उनकी उम्मीदवारी की घोषणा I.N.D.I.A अलायंस की तरफ से की जाएगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest