Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

हॉकी में भारत का जलवा, पुरुष टीम ने जापान को 4-1 से हराया, पीएम मोदी ने दी जीत की बधाई

U-18 Hockey Asia Cup 2026: जापान में खेले गए अंडर-18 हॉकी एशिया कप 2026 में भारतीय पुरुष टीम ने जापान को 4-1 से हराकर खिताब जीता, जबकि महिला टीम ने कांस्य पदक हासिल किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दोनों टीमों को शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी.

U-18 Hockey Asia Cup 2026: जापान में खेले गए अंडर-18 हॉकी एशिया कप 2026 के फाइनल में भारतीय पुरुष टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. भारत ने जापान को 4-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया. पूरे टूर्नामेंट में टीम ने बेहतरीन तालमेल, कौशल और आक्रामक खेल दिखाया, जिसका नतीजा फाइनल में जीत के रूप में सामने आया. प्रधानमंत्री मोदी ने हॉकी टीम के शानदार प्रदर्शन पर बधाई दी है.

भारतीय महिला अंडर-18 टीम ने भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया. तीसरे स्थान के मुकाबले में भारत ने दक्षिण कोरिया को 3-0 से हराया. टीम ने पूरे टूर्नामेंट में मजबूत खेल और आत्मविश्वास का प्रदर्शन किया.

प्रधानमंत्री मोदी ने दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी (PM Modi) ने दोनों टीमों को बधाई दी. उन्होंने पुरुष टीम की जीत को भारतीय हॉकी के उज्ज्वल भविष्य का संकेत बताया और महिला टीम के प्रदर्शन की भी सराहना की. पीएम ने एक्स पर लिखा, “हमारे युवा हॉकी खिलाड़ियों की शानदार कामयाबी. भारतीय पुरुष अंडर-18 हॉकी टीम को पुरुष अंडर-18 एशिया कप 2026 जीतने पर बधाई. टीम ने पूरे टूर्नामेंट में जबरदस्त स्किल और टीमवर्क दिखाया, जिसका नतीजा फाइनल में यादगार जीत के रूप में सामने आया. यह जीत हमारे युवाओं के बीच हॉकी की बढ़ती लोकप्रियता को भी दिखाती है. टीम को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए मेरी शुभकामनाएं.”


ये भी पढ़ें: 15 वर्ष 71 दिन की उम्र और भारतीय टीम का टिकट! वैभव सूर्यवंशी को सीएम सम्राट चौधरी ने दी बधाई


हॉकी इंडिया ने घोषित किए इनाम

हॉकी इंडिया (Hockey India) ने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ के लिए नकद पुरस्कार की घोषणा की. पुरुष टीम के हर खिलाड़ी को 3 लाख रुपये और स्टाफ को 1.5 लाख रुपये दिए जाएंगे. वहीं महिला टीम के खिलाड़ियों को 1 लाख रुपये और स्टाफ को 50 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा. यह जीत भारतीय युवा हॉकी के लिए एक बड़ा उत्साह और प्रेरणा मानी जा रही है, जो भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जगाती है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital