देश

PM मोदी के दृष्टिकोण को सार्थक करने की पहल, 20 साल के छात्र ने ‘रियल एस्टेट पोर्टल’ किया विकसित, CM भूपेंद्र पटेल की मौजूदगी में हुआ लॉन्च

Gujarat: गुजरात के 20 साल के एक कॉलेज छात्र हेत व्यास ने “द एस्टेट एक्सपो” नाम से एक रियल एस्टेट मार्केटिंग और निवेश पोर्टल विकसित किया है. यह पोर्टल एक ऐसा मंच है जो रियल एस्टेट डेवलपर्स, निवेशकों और संभावित खरीदारों को जोड़ता है. इस मौके पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल ने छात्र हेत व्यास की भरपूर प्रशंसा की. उन्होंने निवेश आकर्षित करने, विकास को बढ़ावा देने और रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए तकनीकी प्रगति को अपनाने के महत्व पर जोर देते हुए इस पोर्टल के सुनहरे भविष्य की कामना करते हुए मील के पत्थर साबित होने की बात कही.

पोर्टल का प्रमुख उद्देश्य गुजरात के रियल एस्टेट सेक्टर में क्रांति लाना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृष्टिकोण के अनुरूप राज्य में इस सेक्टर में निवेश को बढ़ावा देना है. शुक्रवार की शाम गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल की मौजूदगी में इस पोर्टल को लांच किया गया.

यूजर को एक बेहतर इंटरफेस का मिलेगा अनुभव

इस अवसर पर पोर्टल बनाने का करिश्मा करने वाले हेत व्यास ने कहा कि अभी यह पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर सिर्फ गुजरात में शुरू किया जा रहा है परंतु धीरे धीरे अन्य राज्यों के विकास और व्यापार के दृष्टिकोण से इसे देश भर में विस्तार किया जाएगा. “द एस्टेट एक्सपो” पोर्टल पर यूजर को एक बेहतर इंटरफेस का अनुभव मिलता है. यहां संपत्ति लिस्टिंग, वर्चुअल प्रॉपर्टी टूर, निवेश की संभावनाओं का विश्लेषण और यूजर की प्राथमिकताओं के आधार पर व्यक्तिगत सिफारिशें जैसी सुविधाएं मिलती हैं. इससे खरीदारों और विक्रेताओं के बीच की खाई दूर होगी और निर्बाध लेनदेन की सुविधा मिलेगी. सभी हितधारकों के लिए पोर्टल अधिक सुलभ और पारदर्शी होने के कारण इससे रियल एस्टेट बाजार को सुव्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी.

यह भी पढ़ें- UP: यूपी में पिछले डेढ़ साल में 17 नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम, बांटे गए 55 हजार से अधिक नियुक्ति पत्र

हेत व्यास द्वारा इस पोर्टल का विकास गुजरात में युवा उद्यमियों की प्रतिभा और क्षमता का प्रमाण है. यह नवाचार और अनुकूल कारोबारी माहौल को बढ़ावा देने के लिए राज्य की प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है. यह पोर्टल पंजीकरण इस समय के लिए खुला है, और इच्छुक व्यक्ति इसकी सुविधाओं का लाभ उठाने के लिए www.theestateexpo.com पर जा सकते हैं.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

CJI पर टिप्पणी मामले में कांग्रेस को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, पूछा- अवमानना की कार्रवाई क्यों न शुरू करें?

सीजेआई सूर्यकांत पर की गई विवादित सोशल मीडिया टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केरल…

12 minutes ago

नियुक्ति पत्र मिलते ही खिले चेहरे, नए दरोगाओं ने कहा- न सिफारिश लगी, न रिश्वत देनी पड़ी

उत्तर प्रदेश पुलिस में शामिल हुए 4,543 नए उपनिरीक्षकों ने भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह…

33 minutes ago

सीएम योगी का बड़ा संदेश; ‘अब नहीं चलेगा भाई-भतीजावाद’, 4,543 नए दरोगाओं को दिए नियुक्ति पत्र, पारदर्शी भर्ती मॉडल पर फिर जताया भरोसा

लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 4,543 नवचयनित उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित करते हुए…

48 minutes ago

दीपावली-छठ पर योगी सरकार का तोहफा, 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त रोडवेज बसें

UPSRTC Diwali Chhath Special Bus: दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की सहूलियत के लिए…

1 hour ago

हाथ में नहीं टिकता पैसा? नरक चतुर्दशी और दिवाली की रात करें ये सरल शास्त्रीय उपाय, बरसने लगेगी मां लक्ष्मी की कृपा

दीपावली महापर्व पर मां लक्ष्मी की असीम कृपा और स्थायी समृद्धि प्राप्त करने के लिए…

2 hours ago