होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
लखनऊ में आई.पी.ए. (इंडियन प्लंबिंग एसोसिएशन) लखनऊ चैप्टर का गठन
Lucknow news Today: यूपी की राजधानी लखनऊ में आज आई.पी.ए. (इंडियन प्लंबिंग एसोसिएशन) लखनऊ चैप्टर का गठन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व मुख्य आय कर आयुक्त वी. के. तिवारी और अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी रही. उक्त संस्था के नव निर्वाचित अध्यक्ष देवेश मणि त्रिपाठी, उपाध्यक्ष राजेश सिंह, महासचिव अवधेश मिश्रा, कोषाध्यक्ष मनीष सांस्कृत्यायन ने शपथ ग्रहण की.
इस अवसर पर शहर के कई आर्किटेक्ट अशोक कुमार, रंजन शुक्ला, रजनीश अग्रवाल एसोचैम के अध्यक्ष अनुपम मित्तल, जल निगम, आवास विकास, पी डब्ल्यू डी, एवं अन्य संस्थाओं के कई लोगों ने नव नियुक्त कार्यकारिणी समिति को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने उनकी सराहना भी की.
संस्था के अध्यक्ष ने इंडियन प्लंबिंग एसोसिएशन के इतिहास, विजन एवं मिशन के विषय में जानकारी एवं जल ही जीवन के ध्येय वाक्य के साथ जल के मितव्ययी प्रयोग, स्वच्छ जल की महत्ता, जल के परिशोधन एवं उपयोग की तथा आने वाले निकट भविष्य में जन जागरुकता एवं भविष्य में जल के हितैषी शहरों की कार्ययोजना और संस्था द्वारा भविष्य में किये जाने वाले कार्यक्रमों के विषय में भी सेमिनार के माध्यम से जानकारी दी.
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मध्य प्रदेश को कई सौगात देते हुए…
Olive Ridley Turtles: ओडिशा सरकार के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री गणेश राम…
राऊज एवेन्यू कोर्ट आईआरसीटीसी होटल टेंडर से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व रेल मंत्री…
सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद FSSAI ने पैकेज्ड फूड पर फ्रंट-ऑफ-पैक चेतावनी लेबल (FOPL)…
UP Legislative Council Election: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव…
भारत और ब्राजील के बीच बहुप्रतीक्षित अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडली मुकाबला आज कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम…