क्या तेजी से झड़ रहे हैं बाल? वजह हो सकती है थायरॉइड की समस्या
By Shubhra Rai
Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर चंडीगढ़ से दिल्ली आए. यह सफर उन्होंने विमान या हेलिकॉप्टर में नहीं, बल्कि रेलगाड़ी में किया. रेलगाड़ी में सवार मुख्यमंत्री का एक वीडियो सामने आया. उन्होंने मीडिया से आगामी लोकसभा चुनाव के बारे में बात की.
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि हमने अपने राज्यों में पिछली बार सारी सीटें जीत ली थीं. इस बार भी वही प्रदर्शन दोहराएंगे. यहां की सभी 10 सीटों पर कमल खिलाएंगे. न्यूज एजेंसी ANi से बातचीत में मनोहर लाल खट्टर ने कहा, “चुनाव के लिए हमारी तैयारी बहुत अच्छी है. इसलिए हम निश्चिंत हैं कि पिछली बार हमने जैसे कमल खिलाया था वैसे ही इस बार हरियाणा में हम 10 लोकसभा पर कमल खिलाएंगे.”
बता दें कि 17वीं लोकसभा के गठन के लिए 2019 का भारतीय आम चुनाव हरियाणा में 12 मई 2019 को हुआ था. उस दौरान भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने हरियाणा की सभी 10 लोकसभा सीटों पर अन्य दलों को करारी शिकस्त दी. कांग्रेस या इनेलो कोई भी सीट नहीं पा सकीं.
हरियाणा में लोकसभा की 10 सीटें अंबाला, कुरूक्षेत्र, सिरसा, हिसार, करनाल, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, गुडगाँव और फरीदाबाद हैं. इसके अलावा विधानसभा सीटों की संख्या देखी जाए तो यहां 90 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें सबसे ज्यादा 40 सीटें पिछले चुनाव में भाजपा ने जीती थीं और जजपा के 10 विधायकों के समर्थन से सरकार बनाई.
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का कहना है कि उनकी सरकार हर वर्ग के लिए योजनाएं लाई है और तमाम तरह की सुविधाएं मुहैया कराई हैं. इसलिए उन्हें यकीन है कि वे आगामी लोकसभा चुनाव में एक बार फिर सारी लोकसभा सीटों पर जीत हासिल करेंगे.
यह भी पढिए- Haryana: CM खट्टर ने दी किसानों को खुशखबरी, गन्ने के रेट बढ़ाए, कहा- 400 रुपये क्विंटल कर दूंगा
लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य आरोपी आशीष मिश्रा को दीपावली पर…
केंद्र सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को लेकर बड़ा फैसला लिया है. अब E85 के साथ…
SIR विवाद के बीच चुनाव आयोग सोशल मीडिया पर सक्रिय होकर वायरल दावों का जवाब…
2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा अपनी तैयारियों को तेज करने जा…
Swarshri Hegde Tabla prodigy India Book of Records: कर्नाटक की 2 साल 10 महीने की…
Supreme Court: देश भर की अदालतों में महिला वकीलों के लिए लेडीज बार रूम, साफ…