Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

जबलपुर बना छावनी: आरती के दौरान तोड़फोड़, मंदिर-मस्जिद के पास विवाद, छतों से पत्थरबाजी; कर्फ्यू जैसे हालात

Jabalpur Communal Tension: जबलपुर के सिहोरा में गुरुवार की रात खौफनाक साबित हुई. आजाद चौक पर जहां एक तरफ दुर्गा मंदिर में आरती चल रही थी, वहीं सामने मस्जिद में नमाज का वक्त था. अचानक एक मामूली कहासुनी ने इतना भयंकर रूप ले लिया कि उसने इलाके को दहशत में डाल दिया. अभी इलाके में कर्फ्यू जैसे हालात हैं.

Jabalpur Communal Tension Sihora Aazad Chouk Clash Stone Pelting Near Durga Mandir And Masjid

Jabalpur Communal Tension: मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले की सिहोरा तहसील में गुरुवार रात दो समुदायों के बीच हुए विवाद के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए. आजाद चौक (वार्ड नंबर 5) स्थित एक दुर्गा मंदिर में आरती के दौरान हुए विवाद ने उग्र रूप ले लिया, जिसके बाद दोनों पक्षों की ओर से जमकर मारपीट और पथराव हुआ. स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले दागने पड़े. फिलहाल पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है.

आरती के वक्त कैसे भड़की चिंगारी? (Jabalpur Communal Clash)

घटना सिहोरा के अतिसंवेदनशील आजाद चौक इलाके की है, जहां दुर्गा मंदिर और मस्जिद आमने-सामने स्थित हैं. स्थानीय लोगों के अनुसार, रात करीब 9 बजे दुर्गा मंदिर में शयन आरती चल रही थी, उसी समय सामने स्थित मस्जिद में नमाज का भी वक्त था. इसी दौरान किसी बात (प्रारंभिक जांच में गाने बजाने/नारेबाजी की बात) को लेकर दोनों समुदाय के युवकों के बीच कहासुनी हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि एक समुदाय विशेष के युवक ने मंदिर परिसर में घुसकर एक हिंदू युवक से मारपीट की और मंदिर की स्टील की ग्रिल (रैलिंग) को क्षतिग्रस्त कर दिया.

छतों से चले पत्थर, मची भगदड़ (Stone Pelting Jabalpur)

मंदिर की ग्रिल तोड़े जाने की खबर फैलते ही हिंदू पक्ष आक्रोशित हो गया. देखते ही देखते दोनों पक्ष लाठी-डंडों के साथ आमने-सामने आ गए. विवाद इतना बढ़ा कि करीब 10 मिनट तक जमकर पथराव हुआ. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ लोग छतों से भी पत्थर फेंकते नजर आ रहे हैं. अचानक हुए इस हमले से बाजार में भगदड़ मच गई और व्यापारियों ने तुरंत अपनी दुकानों के शटर गिरा दिए. इलाके में कर्फ्यू जैसी स्थिति बन गई.

आंसू गैस और अतिरिक्त बल (Jabalpur Curfew Situation)

घटना की गंभीरता को देखते हुए सिहोरा सहित आसपास के कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया. उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और आंसू गैस (Tear Gas) के गोले दागे. जबलपुर के कलेक्टर राघवेंद्र सिंह और पुलिस अधीक्षक (SP) संपत उपाध्याय ने रात में ही मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया.

ये भी पढ़ें: पानी पी रहे हैं या जहर? बोतल में छुपी है बीमारी; जानें कब फेंकना है?

प्रतिमाएं सुरक्षित, कई हिरासत में संदिग्ध

एसपी संपत उपाध्याय ने स्पष्ट किया है कि किसी भी धार्मिक स्थल या प्रतिमा को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है और न ही किसी के हताहत होने की खबर है. रात में ही शहर के संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है. पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है. प्रशासन ने लोगों से घरों में रहने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital