Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Jammu Kashmir: पुंछ में बड़ा आतंकी हमला, जवानों को ले जा रही 2 गाड़ियों को आतंकियों ने बनाया निशाना, 3 जवान शहीद

poonch terrorist Attack: न्यूज एजेंसी के खुबर के मुताबिक, अधिकारियों ने सेना के जवानों को ले जा रहे ट्रक पर फायरिंग की पुष्टि की है. यह आतंकी हमला पुंछ जिले के थानामंडी एरिया के पास हुआ है. आतंकियों के साथ मुठभेड़ अभी भी जारी है.

jammu kashmir

सेना के ट्रक पर आतंकी हमला (फोटो ट्विटर)

Jammu Kashmir: जम्मू और कश्मीर के पुंछ जिले में एक बार फिर आंतकियों ने सेना के जवानों पर हमला किया है. इस बार आतंकवादियों ने सेना के 2 ट्रकों को निशाना बनाकर गोलीबारी की है. न्यूज एजेंसी के खबर के मुताबिक, अधिकारियों ने सेना के जवानों को ले जा रहे ट्रक पर फायरिंग की पुष्टि की है. जानकारी के मुताबिक, यह आतंकी हमला पुंछ जिले के थानामंडी एरिया के पास हुआ है. खबरों के मुताबिक, आतंकियों के इस हमले में तीन जवान शहीद हो गए हैं. वहीं 3 जवानों के घायल होने की भी खबर है. घटना के तुरंत बाद ही अतिरिक्त बल घटनास्थल पर भेज दिए गए हैं.

वहीं न्युज एजेंसी एएनआई के मुताबिक पुंछ जिले के सुरनकोट क्षेत्र में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है. खुफिया जानकारी मिलने पर सेना के जवानों ने ज्वाइंट ऑपरेशन शुरू किया था.

आतंकी हमले में 3 जवान शहीद

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि राजौरी-थानामंडी-सूरनकोट रोड पर सावनी इलाके में सेना के वाहन पर हमला हुआ. उन्होंने कहा- यह वाहन बुफलियाज से जवानों को ले जा रहा था. राजौरी सेक्टर के थानामंडी इलाके में दो सैन्य वाहनों पर हुए आतंकवादी हमले में तीन सैन्यकर्मियों की जान चली गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए. आतंकियों के हमले के बाद भारतीय सेना के जवानों ने भी तुरंत जवाबी कार्रवाई की. जवान कल शाम से इलाके में चल रहे आतंकियों के खिलाफ संयुक्त अभियान को मजबूत करने जा रहे थे. ऑपरेशन 48 राष्ट्रीय राइफल्स इलाके में हो रहा है. अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital