Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

जयप्रकाश नारायण की जयंती: PM Modi समेत कई नेताओं ने किया नमन

Jayaprakash Narayan’s birth anniversary: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) समेत तमाम नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है.

JP
Vikash Jha Edited by Vikash Jha

भारतीय राजनीति में लोकनायक जयप्रकाश नारायण (JP) एक महान व्यक्तित्व के रूप में जाने जाते हैं. उनकी जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) समेत तमाम नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है. जयप्रकाश नारायण ने हमेशा जनता की भलाई के लिए काम किया और अपने समय की राजनीतिक और सामाजिक समस्याओं के खिलाफ आवाज उठाई.

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, “लोकनायक जयप्रकाश नारायण को उनकी जयंती पर मेरी आदरपूर्ण श्रद्धांजलि. उन्होंने देश और समाज में सकारात्मक परिवर्तन के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया. उनका व्यक्तित्व और आदर्श हर पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बना रहेगा.”

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, “महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, लोकतंत्र के परम उपासक ‘भारत रत्न’, ‘लोकनायक’ जयप्रकाश नारायण की जयंती पर उन्हें नमन! आपातकाल के दौरान राष्ट्र की जनतांत्रिक चेतना को जागृत कर लोकतंत्र की पुनर्स्थापना में अविस्मरणीय योगदान दिया था. वे सच्चे अर्थों में ‘लोकनायक’ थे.”

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने एक्स पर लिखा, “लोकप्रिय जननेता, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं सम्पूर्ण क्रांति के प्रणेता ‘भारत रत्न’लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की जयंती पर कोटिश: नमन.”

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने लोकनायक के व्यक्तित्व को सराहते हुए एक्स पर लिखा, “आपातकाल के अत्याचार के विरुद्ध और लोकतंत्र की रक्षा हेतु संपूर्ण क्रांति का उद्घोष करने वाले भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की जयंती पर उन्हें नमन.”

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी ने सामाजिक उत्थान में उनकी भूमिका को याद करते हुए लिखा, “भारत रत्न लोकनायक श्री जयप्रकाश नारायण जी की जयंती पर सादर नमन. आम आदमी के अधिकारों की रक्षा करते हुए भारतीय लोकतंत्र को मजबूत बनाने और सामाजिक उत्थान के उनके काम हम सभी के लिए प्रेरणा है.”

केंद्रीय एमएसएमई मंत्री और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने लिखा, “संपूर्ण क्रांति के जनक, भारत रत्न ‘लोकनायक’ जयप्रकाश नारायण जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन. उन्होंने जीवन पर्यंत भारतीय लोकतंत्र को सशक्त बनाने की दिशा में अपना अमूल्य योगदान दिया. उनका यह निस्वार्थ सेवा भाव देशवासियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा.”

ये भी पढ़ें- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री को किया प्रणाम

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अन्याय के विरुद्ध उनके संघर्ष को प्रणाम किया. लिखा, “संपूर्ण क्रांति के उद्घोषक, भारत रत्न, लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन करता हूँ! आपके प्रखर विचार और आदर्श जीवन सदैव भावी पीढ़ियों को अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने के लिए प्रेरित करते रहेंगे.”

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने भी महान स्वतंत्रता सेनानी, संपूर्ण क्रांति के प्रणेता ‘भारत रत्न’ लोकनायक जयप्रकाश नारायण को शत्-शत् नमन किया.

ये भी पढ़ें- ‘हिंदू स्वाभिमान यात्रा’ निकालेंगे गिरिराज सिंह, हिंदुओं से करेंगे एकजुट होने की अपील

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital