Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री को किया प्रणाम

नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की उपासना की जाती है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मां सिद्धिदात्री की प्रार्थना की.

PM Modi

पीएम मोदी.

Vikash Jha Edited by Vikash Jha

नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की उपासना की जाती है. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मां सिद्धिदात्री की प्रार्थना की. उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर कर मां सिद्धिदात्री को नमन करते हुए उनके आशीर्वाद की कामना की.

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर मां सिद्धिदात्री की स्तुति करते हुए लिखा, “नवरात्रि में मां सिद्धिदात्री को कोटि-कोटि नमन. उनकी कृपा से सभी उपासकों को लक्ष्य-सिद्धि का आशीर्वाद मिले. मां सिद्धिदात्री की यह स्तुति आप सभी के लिए…”

वहीं, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर लिखा, “सिद्धगन्धर्वयक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि. सेव्यमाना सदा भूयात् सिद्धिदा सिद्धिदायिनी॥ जगज्जननी मां दुर्गा की नवम स्वरूप, सर्वसिद्धियां प्रदान करने वाली मां सिद्धिदात्री से यही प्रार्थना है कि उनकी कृपा संपूर्ण सृष्टि पर बनी रहे. हर घर धन-धान्य से परिपूर्ण हो. जय मां सिद्धिदात्री!”

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी देवी पर्व की शुभेच्छा एक्स पर दी. लिखा, “महानवमी के पावन पर्व की अनंत शुभकामनाएं. मां सिद्धिदात्री से सभी की उन्नति, समृद्धि और समस्त मनोकामनाओं की सिद्धि की प्रार्थना करता हूं.”

मां सिद्धिदात्री देवी दुर्गा के नौ रूपों में से एक हैं, जो विशेष रूप से सिद्धि, सुख, और सफलता की देवी मानी जाती हैं. नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के विभिन्न रूपों की पूजा की जाती है, और नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है. इस दिन भक्तजन मां से अपनी इच्छाओं की पूर्ति और लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए प्रार्थना करते हैं.

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक्स पर लिखा, “ॐ देवी सिद्धिदात्र्यै नमः॥ समस्त देशवासियों को महानवमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं. नवरात्रि के नौवें दिन आज मां सिद्धिदात्री के चरणों में नमन. मां आप सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करें.”

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और लोकसभा सांसद संबित पात्रा ने अपनी आवाज में देवी स्तुति का क्लिप पोस्ट किया. एक्स पर लिखा,”आप सभी को पावन पर्व महानवमी की हार्दिक बधाई बधाई एवं शुभकामनाएं. नवरात्रि के नौवें दिन आज मां सिद्धिदात्री पूजन के साथ ही नौ दिनों का यह महापर्व पूर्ण हो रहा है. सर्वसिद्धियां प्रदान करने वाली माता सबकी मनोकामनाएं पूरी करें, यही प्रार्थना है.”

ये भी पढ़ें- PM Modi देंगे काशी को विश्वस्तरीय स्टेडियम की सौगात, 200 करोड़ की लागत से हुआ तैयार

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest